फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   नुमाइश: समय बढ़ाने पर फैसला आज

नुमाइश: समय बढ़ाने पर फैसला आज

Thu, 08 Feb 2018 02:20 AM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
नुमाइश: समय बढ़ाने पर फैसला आज
नुमाइश: समय बढ़ाने पर फैसला आज
विज्ञापन


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।

नुमाइश का समय बढ़ाने पर गुरुवार आज निर्णय होगा। निर्धारित समय से करीब आठ दिन पहले नुमाइश शुरू होने के चलते हुई कम खरीदारी एवं इससे घाटा होने के मामले में बुधवार को नुमाइश व्यवसायियों ने नुमाइश के अध्यक्ष एवं डीएम से मुलाकात की थी। डीएम ने उन्हें गुरुवार तक निर्णय लेने का आश्वासन दिया है।

हर साल नुमाइश 27 या 28 जनवरी से लगती थी। इसके पीछे कारण यह था कि एक तारीख को कर्मचारियों को तनख्वाह मिलती है। इसके बाद वे खरीदारी करते हैं। लेकिन इस बार नुमाइश 20 जनवरी से चालू होने एवं नौ फरवरी को समाप्त होने तथा महंगाई की वजह से नुमाइश के दुकानदारों की कमाई आधी भी नहीं हुई है।
विज्ञापन


दुकानदारों की नुमाइश का समय बढ़ाने की मांग को प्रशासन ने बोर्ड परीक्षाओं और शिवरात्रि के चलते पुलिस फोर्स की व्यस्तता का हवाला देते हुए सिरे से नकार दिया था। इस मामले में नुमाइश व्यवसायी भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ के नेतृत्व में बुधवार को डीएम से उनके कैंप कार्यालय जाकर मिले और कम दुकानदारी का हवाला देते हुए नुमाइश का समय बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दुकानदारों ने तो समय न बढ़ाने पर आज से ही अपनी दुकानों के पर्दे गिराने की चेतावनी तक दे डाली। भाजपा नेता ने बताया कि खैर विधायक अनूप प्रधान ने भी प्रशासन से नुमाइश का समय बढ़ाने की मांग की है। दुकानदारों ने अपनी मांग मनवाने के लिए मुख्यमंत्री एवं प्रमुख सचिव को फैक्स किए हैं।

नुमाइश के अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी ऋषिकेश भास्कर याशोद ने बताया कि इस मामले में विचार किया जा रहा है। अंतिम निर्णय गुरुवार को लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed