{"_id":"5a63a2494f1c1ba4268b5869","slug":"71516479049-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने सीएम से की अलीगढ़ में राज्य विवि स्थापना की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने सीएम से की अलीगढ़ में राज्य विवि स्थापना की मांग
Updated Sun, 21 Jan 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह ने लखनऊ में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की और अलीगढ़ में राज्य विश्वविद्यालय बनाने का अनुरोध किया।
उन्होंने सीएम को बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा से वर्तमान में लगभग एक हजार कॉलेज संबद्ध हैं। कार्य की अधिकता के कारण विश्वविद्यालय छात्रों की समय पर परीक्षा नहीं करा पा रहा है।
परीक्षाफ ल देरी से एवं अशुद्ध घोषित होते हैं। जिसके कारण अन्य जगह प्रवेश में एवं नौकरी में छात्रों को काफ ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि अलीगढ़ मंडल मुख्यालय पर धर्म समाज महाविद्यालय, श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय व टीकाराम महाविद्यालय का गौरवमयी इतिहास रहा है।
इनमें से किसी एक में प्रशासनिक ब्लॉक की स्थापना की जा सकती है। मुख्यमंत्री ने विधायक से सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि तीनों में से यदि कोई भी कॉलेज प्रबंधन प्रशासनिक ब्लॉक की स्थापना के लिए सहमति प्रस्ताव देता है तो सरकार इस पर गंभीरतापूर्वक विचार करेगी।
विज्ञापन
बरौली विधायक ने प्रशासनिक ब्लॉक की स्थापना के संबंध में अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा संजय अग्रवाल से मुलाकात की और उन्हें कांशीराम महाविद्यालय गभाना में स्नातकोत्तर कक्षाएं शुरू कराए जाने के अलावा अलीगढ़ मंडल मुख्यालय पर प्रशासनिक ब्लॉक की स्थापना के संबंध में पत्र सौंपे। इस मौके पर विधायक प्रवक्ता सुशील गुप्ता भी मौजूद थे।