{"_id":"5a4a96e04f1c1b6a118bb3bb","slug":"71514837728-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़... आज 12 घंटे हडताल पर रहेंगे डाक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़... आज 12 घंटे हडताल पर रहेंगे डाक्टर
Updated Tue, 02 Jan 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज 12 घंटे हड़ताल पर रहेंगे डॉक्टर
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
मंगलवार को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक ओपीडी, पैथालॉजी लैब, ऑपरेशन, डायग्नोस्टिक सेंटर बंद रहेंगे। इस दौरान डॉक्टर भी हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल की वजह नेशनल मेडिकल कमीशन बिल है, जो दो जनवरी को संसद में पेश किया जाएगा। इस दिन को काला दिवस घोषित किया है। नेशनल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन समेत प्रदेश इकाइयां इस बिल का विरोध कर रही हैं।
आईएमए अलीगढ़ ब्रांच सेक्रेटरी डॉ. अवधेश भारद्वाज ने बताया कि यह बिल देशवासियों के हित में नहीं है। इस बिल के अनुसार प्राइवेट मेडिकल कॉलेज पर सरकार का अंकुश समाप्त हो जाएगा। इससे मेडिकल की पढ़ाई महंगी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि आयुष डॉक्टर ब्रिज कोर्स करने के बाद एलोपैथी करने के लिए सक्षम होगा।
उन्हें ग्रामीण रोगियों के इलाज के लिए लाइसेंस मिल जाएगा। यही नहीं एमबीबीएस पास करने के बाद नेक्सट परीक्षा देनी होगी। उन्होंने कहा कि सुबह 10 बजे भारद्वाज नर्सिंग होम पर जीबीसी जनरल बॉडी की बैठक होगी। इसमें डॉक्टरों से मौजूद रहने का आह्वान किया गया है।