{"_id":"599f3af94f1c1bd0778b47f4","slug":"71503607545-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश से भागा हुआ चोर एएमयू में दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश से भागा हुआ चोर एएमयू में दबोचा
Updated Fri, 25 Aug 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश से भागा चोर एएमयू में दबोचा
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
ऋषिकेश से एक विदेशी महिला का बैग चोरी कर भागा ऋषिकेश का ही युवक छिपने के इरादे से यहां एएमयू के मुमताज हॉल पहुंच गया और यहां किसी जावेद नाम के युवक को तलाशने लगा।
मगर संदिग्ध दिखे इस युवक को छात्रों ने दबोचकर प्रॉक्टर टीम के हवाले कर दिया। बाद में वह सिविल लाइंस थाने पहुंच गया। यहां से खबर पर ऋषिकेश पुलिस उसे अपने साथ ले गई।
वाकये के अनुसार मयंक चांचड़ उर्फ मयंक सारस्वत पुत्र प्रेमवीर निवासी सुभाष नगर वनखंडी ऋषिकेश उत्तराखंड नाम का यह युवक सुबह करीब साढ़े छह बजे एएमयू के मुमताज हॉल में किसी जावेद नाम के युवक को तलाशता फिर रहा था। इस दौरान उसने एक छात्र की जेब से एक हजार रुपये भी पार कर दिए थे।
विज्ञापन
इस पर संदेह होने पर छात्रों ने उसे दबोच लिया और फिर प्रॉक्टर टीम के माध्यम से सिविल लाइंस भेज दिया। जहां पुलिस पूछताछ में जब उसने अपना पता बताया तो पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। इस पर परिजनों ने बताया कि यह 12 अगस्त से विदेशी महिला का बैग, लैपटॉप, मोबाइल, कैमरा आदि चोरी करके फरार है।
इसे पुलिस तलाश रही है। साथ ही परिजनों ने ऋषिकेश पुलिस को भी खबर दे दी। इस सूचना पर ऋषिकेश पुलिस ने सिविल लाइंस में संपर्क किया और कुछ ही घंटों में पुलिस यहां पहुंच गई।
सीओ तृतीय संजीव दीक्षित के अनुसार ऋषिकेश पुलिस ने बताया कि युवक की तलाश में वह मेरठ में रुके हुए थे। मेरठ की उसकी लोकेशन थी और यह कई दिन तक वहां एक होटल में रुका था। मगर मेरठ से अलीगढ़ कब निकल आया पता नहीं चला। अब पुलिस उसे अपने साथ ले गई। इधर, उसने जो एक हजार रुपये चुराए थे, वह भी वापस करा दिए गए।