फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   हाई अलर्ट : होटलों और रेलवे स्टेशन पर चेकिंग

हाई अलर्ट : होटलों और रेलवे स्टेशन पर चेकिंग

Tue, 15 Aug 2017 01:55 AM IST
Updated Tue, 15 Aug 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
हाई अलर्ट : होटलों और रेलवे स्टेशन पर चेकिंग
हाई अलर्ट : होटलों और रेलवे स्टेशन पर चेकिंग
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के महत्वपूर्ण स्थलों पर आतंकी हमलों के खुफिया एजेंसियों के अलर्ट के बाद स्थानीय पुलिस-प्रशासन सतर्क हो गया है। सोमवार को पुलिस ने बम निरोधक दस्तों से बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग कराई। साथ ही शहर के होटल, गेस्ट हाउस, बैंक्वेट हॉल में ठहरे हुए लोगों के संबंध में जानकारी की। निर्देश दिए कि किसी भी ऐसे व्यक्ति को नहीं ठहराया जाए, जिसकी पहचान संदिग्ध हो।

सोमवार को शहर में गांधी पार्क व मसूदाबाद बस स्टैंड के आसपास गलियों आदि में बने होटलों, रेस्टोरेंटों आदि में चेकिंग की गई। होटल संचालकों को हिदायत दी कि प्रत्येक ठहरने वाले का आईडी प्रूफ जरूर रखें। उसका मोबाइल नंबर और आने का मकसद रजिस्टर में दर्ज करें। पुलिस के बम निरोधी दस्ते ने बस स्टैंडों के साथ रेलवे स्टेशन, बैंक्वेट हॉल, सार्वजनिक वाहन स्टैंड, नौरंगीलाल इंटर कालेज के बाहर प्राइवेट बस स्टैंड, अतरौली अड्डा, नर्सिंग होम, अस्पताल आदि में भी चेकिंग की।
विज्ञापन


आरपीएफ, जीआरपी ने भी की चेकिंग
आरपीएफ इंस्पेक्टर नवल किशोर और जीआरपी इंस्पेक्टर डीके पांडेय ने सोमवार दोपहर टीम व डॉग स्क्वायड के साथ रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। वेटिंग रूम, बुकिंग परिसर, रेलवे यार्ड के साथ-साथ दिल्ली-हावड़ा रूट पर चलने वाली ट्रेनों में चेकिंग कराई। बरेली पैसेंजर ट्रेन और कानपुर जाने वाली ईएमयू पैसेंजर ट्रेन में जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुले में शराब पीने वालों पर डंडा
पुलिस ने शहर के विभिन्न स्थानों पर खुले में शराब पी रहे लोगों पर भी सख्त रुख अख्तियार किया। गांधी पार्क, रेलवे स्टेशन तिराहा, किशनपुर तिराहा, रामघाट रोड, नौरंगाबाद, जेल रोड पर आवास विकास कालोनी मार्केट, मसूदाबाद बस स्टैंड के पास होटल-ढाबे, तस्वीर महल आदि पर शराब पी रहे लोगों को सख्त हिदायत दी और खदेड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed