{"_id":"605b97258ebc3ee64b5f2338","slug":"71-aro-training-done-for-panchayat-elections-city-office-news-ali2594929155","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव को लेकर 71 एआरओ की हुई ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव को लेकर 71 एआरओ की हुई ट्रेनिंग
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर एडीएम वित्त एवं राजस्व/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में एआरओ के साथ बैठक की। बैठक में 71 एआरओ को शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने की ट्रेनिंग भी दी गई।
एडीएम वित्त एवं राजस्व/उप जिला निर्वाचन अधिकारी विधान जायसवाल ने एआरओ को बताया कि चुनाव की तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू कर दी हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य के लिए नियुक्त सहायक निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमे उन्हें पंचायत चुनाव से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा निर्देश व ट्रेनिंग दी गई।
एआरओ को समझाया गया कि पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना ही प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। पंचायत चुनाव से संबंधित जो भी प्रशिक्षण हो उन्हें गंभीरता से करें। बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 63 व जिला पंचायत सदस्य पद हेतु 8 एआरओ की ट्रेनिंग हुई। इस दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार, डीआईओएस धर्मेंद्र शर्मा, बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडे, जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार सिंह मौजूद रहे।