{"_id":"6aea50affa9801c122024fd5","slug":"6759-passengers-caught-during-checks-fines-collected-aligarh-news-c-2-gur1004-1104844-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: चेकिंग में 6759 यात्री पकड़े, जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: चेकिंग में 6759 यात्री पकड़े, जुर्माना वसूला
Wed, 04 Nov 2026 02:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Wed, 04 Nov 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन।
- फोटो : Archive
रेलवे स्टेशन पर अक्तूबर माह में चलाए गए सघन टिकट चेकिंग अभियान के दौरान 6,759 यात्रियों को पकड़ा गया। इनसे रेलवे ने कुल 58 लाख 71 हजार 235 रुपये जुर्माना वसूला। प्रयागराज मंडल में एक से 31 अक्तूबर तक चलाए गए अभियान में बिना टिकट यात्रा, अनियमित टिकट, बिना बुक कराए सामान ले जाने, धूम्रपान और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि स्टेशन पर बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए 3377 यात्रियों से 34 लाख 39 हजार 145 रुपये जुर्माना वसूला गया। वहीं, अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले 3029 यात्रियों से 22 लाख 16 हजार 80 रुपये की वसूली हुई। बिना बुक कराए सामान ले जाने के दो मामलों में 1850 रुपये और धूम्रपान व गंदगी फैलाने के 351 मामलों में दो लाख 14 हजार 160 रुपये जुर्माना लगाया गया।