फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   67 percent examiners checked copies on the first day

UP Board: पहले दिन 67 फीसदी परीक्षकों ने जांचीं कॉपियां, 35 हजार से अधिक का हुआ मूल्यांकन

Sun, 19 Mar 2023 01:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 19 Mar 2023 01:45 AM IST
सार

अलीगढ़ में मूल्यांकन केंद्र रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज, नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज व एसएमबी इंटर कॉलेज अलीगढ़ और अग्रसेन इंटर कॉलेज हरदुआगंज पर पांच लाख 30 हजार 55 कॉपियां जंचनी है।

विज्ञापन
67 percent examiners checked copies on the first day
यूपी बोर्ड एग्जाम 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर की कॉपियों का मूल्यांकन शनिवार से शुरू हो गया है। पहले दिन 67 फीसदी परीक्षकों ने 35 हजार 10 कॉपियां जांचीं। मूल्यांकन केंद्र रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज, नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज व एसएमबी इंटर कॉलेज अलीगढ़ और अग्रसेन इंटर कॉलेज हरदुआगंज पर पांच लाख 30 हजार 55 कॉपियां जंचनी है।

विज्ञापन


मूल्यांकन केंद्र नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में 646 में से 208, एसएमबी इंटर कॉलेज में 625 में से 312, रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज में 944 में से 565 और अग्रसेन इंटर कॉलेज में 1035 में से 465 परीक्षकों ने कॉपियां जांचीं। पहले दिन नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में 4851, एसएमबी इंटर कॉलेज में 5452, रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज में 10980 और अग्रसेन इंटर कॉलेज में 13727 कॉपियां जांची गईं।
विज्ञापन


कई कक्ष में मिली प्रकाश व्यवस्था कम
मूल्यांकन केंद्र रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज, नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज व एसएमबी इंटर कॉलेज का डीआईओएस सर्वदा नंद ने निरीक्षण किया। एसएमबी इंटर कॉलेज में कई कक्ष में प्रकाश व्यवस्था कम मिली। मूल्यांकन केंद्रों पर पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूल्यांकन का बहिष्कार, नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज के गेट पर डाला तालाअलीगढ़। यूपी बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन का वित्तविहीन शिक्षक महासभा, पांडे गुट, ठाकुर गुट, चंदेल गुट, अटेवा पेंशन बचाओ मंच ने बहिष्कार किया। वित्तविहीन शिक्षक महासभा के प्रदेश महामंत्री नीरज शर्मा, जिला अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह सेंगर और महानगर अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता सहित अन्य शिक्षकों ने नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज के गेट पर ताला डालकर मूल्यांकन बाधित करने का प्रयास किया।


अग्रसेन इंटर कॉलेज हरदुआगंज पर प्रधानाचार्य परिषद के प्रशांत भारद्वाज और अलहदादपुर के प्रधानाचार्य चौधरी जगवीर सिंह मूल्यांकन बहिष्कार कराने पहुंचे। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि दो दिन मूल्यांकन न करें, तो सरकार मूल्यांकन पारिश्रमिक बढ़ा सकती है। एसएमबी इंटर कॉलेज पर प्रेम सिंह लोधी, रविंद्र सिंह और ठा. हरवीर सिंह ने शिक्षकों से कॉपियां न जांचने की अपील की। रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज पर राजू यादव, धीरज, लोकेश उपाध्याय ने शिक्षकों से मूल्यांकन बहिष्कार करने की अपील की। रविवार को मूल्यांकन केंद्रों के मुख्य द्वार को सुबह 9 बजे बंद करने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed