{"_id":"679e82a92a7d5cc55c086e94","slug":"660-mw-unit-of-kasimpur-power-house-closed-aligarh-news-c-117-1-sali1021-100930-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: कासिमपुर पावर हाउस की 660 मेगावाट की इकाई बंद, होना है मरम्मत कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: कासिमपुर पावर हाउस की 660 मेगावाट की इकाई बंद, होना है मरम्मत कार्य
Sun, 02 Feb 2025 01:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sun, 02 Feb 2025 01:53 AM IST
सार
कासिमपुर पावर हाउस में चार इकाइयां हैं। इनमें 1270 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है। 660 मेगावाट की इकाई बंद होने से पावर हाउस में 550 मेगावाट बिजली का उत्पादन रह गया है।
विज्ञापन
कासिमपुर पावर हाऊस
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर पावर हाउस की 660 मेगावाट की इकाई 1 फरवरी की सुबह 11 बजकर 47 मिनट पर बंद कर दी गई। परियोजना के महाप्रबंधक एचके गुप्ता ने बताया कि इस इकाई में मरम्मत कार्य के लिए लखनऊ मुख्यालय से अनुमति ले ली गई थी।
विज्ञापन
कासिमपुर पावर हाउस में चार इकाइयां हैं। इनमें 1270 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है। 660 मेगावाट की इकाई बंद होने से पावर हाउस में 550 मेगावाट बिजली का उत्पादन रह गया है। 250 मेगावाट वाली आठ नंबर इकाई से 220 मेगावाट और नौ नंबर इकाई से 240 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। 110 मेगावाट वाली सात नंबर इकाई से 90 मेगावाट बिजली बन रही है।
विज्ञापन