फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   6440 candidates absent in UP board 62 left the exam in CBSE

Aligarh News: यूपी बोर्ड में 6440 परीक्षार्थी गैरहाजिर, सीबीएसई में 62 ने छोड़ी परीक्षा

Sun, 05 Mar 2023 02:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 05 Mar 2023 02:08 AM IST
सार

सीबीएसई के 10वीं में विज्ञान में 62 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा 19 केंद्रों पर हुई। पंजीकृत 7872 में से 7810 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
6440 candidates absent in UP board 62 left the exam in CBSE
टीकाराम इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा छूटने के बाद बाहर निकलती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड के इंटर के रसायन विज्ञान में 6440 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। समाज शास्त्र में 1002 परीक्षार्थियों ने मैदान छोड़ दिया। शनिवार को रसायन विज्ञान में पंजीकृत 37637 में से 31197 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 6440 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

विज्ञापन


समाज शास्त्र में पंजीकृत 7018 में से 6016 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 1002 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। फल एवं खाद्य संरक्षण व बुनाई तकनीक में एक-एक परीक्षार्थी गैरहाजिर रहा। नर्सरी शिक्षण का प्रशिक्षण एवं शिशु प्रशिक्षण में तीन, परिधान रचना एवं सज्जा, पुस्तकालय विज्ञान में तीन-तीन, बेकिंग व कन्फेक्शनरी में पांच, ऑटो मोबाइल्स में आठ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


सीबीएसई : 10वीं के विज्ञान में 62 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
सीबीएसई के 10वीं में विज्ञान में 62 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा 19 केंद्रों पर हुई। पंजीकृत 7872 में से 7810 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। सबसे ज्यादा सेंट जॉन्स स्कूल अतरौली में सात, अंकुर पब्लिक स्कूल, शांति निकेतन वर्ल्ड स्कूल, हेम विद्या निकेतन, विजडम पब्लिक स्कूल, रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल, अलबरकात पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र पर पांच-पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed