{"_id":"5c783a44bdec222be735989c","slug":"61551383108-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी डिग्री के सहारे होमगार्ड की नौकरी पाने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी डिग्री के सहारे होमगार्ड की नौकरी पाने की शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
डीएम को प्रेषित शिकायती पत्र में गांव हसनपुर बुजुर्ग थाना मडराक अलीगढ़ निवासी अनवार खां पुत्र बादशाह खां ने गांव के ही गुलशेर खान पुत्र बनवारी खान पर फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्र व डिग्री से होमगार्ड की नौकरी पाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि गुलशेर ने बेसिक प्राइमरी पाठशाला नंबर 28 द्वारिकापुरी अचलताल की फर्जी टीसी बनवाकर यातायात पुलिस लाइन अलीगढ़ में होमगार्ड की नौकरी पा ली। जब उन्हें जानकारी मिली तो उन्होंने जिला कमांडेंट होमगार्ड कार्यालय से आरटीआई से सूचना मांगी।
नगर शिक्षा अधिकारी से भी जानकारी मांगी गई। पता चला कि जिस सन में गुलशेर ने शैक्षिक प्रमाणपत्र दर्शाए हैं, उस सन में इस नाम का कोई छात्र विद्यालय में ही नहीं पढ़ा है। उन्होंने डीएम से आरोपी के खिलाफ फर्जीवाड़ा कर नौकरी पाने के ऐवज में कठोर कानूनी कार्रवाई करने तथा नौकरी के ऐवज में अब तक ली गई धनराशि की रिकवरी कराने की मांग की है।