फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   मानदेय नहीं मिला तो बोर्ड परीक्षा का बहिष्कार करेंगे वितविहीन शिक्षक

मानदेय नहीं मिला तो बोर्ड परीक्षा का बहिष्कार करेंगे वितविहीन शिक्षक

Sat, 26 Jan 2019 01:50 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jan 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
मानदेय नहीं मिला तो बोर्ड परीक्षा का बहिष्कार करेंगे वितविहीन शिक्षक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षक महासभा के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को डीआईओएस कार्यालय में उपमुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीआईओएस को सौंपा। इस दौरान शिक्षकों ने कहा कि अगर फरवरी में जारी होने वाले बजट में वित्तविहीन शिक्षकों के लिए मानदेय की व्यवस्था नहीं की गई तो वित्त विहीन शिक्षक बोर्ड परीक्षा का बहिष्कार करेंगे और आर-पार की लड़ाई के लिए संघर्ष के लिए बाध्य होंगे।

डीआईओएस से कहा कि माध्यमिक शिक्षा में 87 प्रतिशत की भागीदारी कर रहे वित्तविहीन शिक्षक वर्तमान में भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। कहा कि सरकार ने अपने चुनावी संकल्प पत्र में वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय देने की बात की थी। जबकि पिछली सरकार द्वारा दिए जा रहे मानदेय को बंद कर शिक्षकों के पेट पर लात मारने जैसा कार्य किया गया है।
विज्ञापन


अगर सरकार ने फरवरी बजट में वित्तविहीन शिक्षकों के लिए सम्मानित मानदेय की व्यवस्था नहीं की तो शिक्षक आर पार की लड़ाई लड़ेगा। इसी के साथ यूपी बोर्ड परीक्षा का बहिष्कार किया जाएगा। इस मौके पर नीरज शर्मा, रिंकू चौधरी, पवन शर्मा, योगेंद्र प्रताप सेंगर, नरेंद्र गौतम, प्रेम सिंह लोधी, मुनेश पाल सिंह जादौन, केशव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed