फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   स्टेम सेल का इस्तेमाल कर बीमारियों का कर सकते हैं इलाज : डॉ. आर्या

स्टेम सेल का इस्तेमाल कर बीमारियों का कर सकते हैं इलाज : डॉ. आर्या

Fri, 07 Dec 2018 02:07 AM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
स्टेम सेल का इस्तेमाल कर बीमारियों का कर सकते हैं इलाज : डॉ. आर्या
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

डॉ. बीआर आंबेडकर सेंटर फॉर बायो मेडिकल रिसर्च (दिल्ली विश्वविद्यालय) में कार्यरत रामालिंगा फेलो डॉ. ऋचा आर्या ने कहा कि स्टेम सेल का इस्तेमाल करके बहुत-सी बीमारियों का इलाज कर सकते हैं। कहा, वह इसी पर रिसर्च कर रही हैं।

गुरुवार को डॉ. ऋचा टीकाराम कन्या महाविद्यालय में जंतु, वनस्पति विज्ञान विभाग व आंबेडकर बायोमेडिकल रिसर्च सेंटर दिल्ली यूनिवर्सिटी के सहयोग से आयोजित बायोटेक्नोलॉजी कार्यशाला में शिरकत करने आई हैं। डॉ. ऋचा ने अमर उजाला को बताया कि अगर कोई क्रोन डैमेज हो जाता है, तो उसे कैसे नया बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि रिसर्च में पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कोई स्टेम सेल कैसे बनी रहती है। साथ ही उसके हर पहलुओं पर रिसर्च कर रही हूं। कोठारी फेलो डॉ. आकांक्षा ने बताया कि वह जीन रेगुलेशन पर रिसर्च कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वह पता लगाने में जुटी हैं कि जीन कब सक्रिय होती और कब निष्क्रिय।
विज्ञापन


कार्यशाला में दी डीएनए की जानकारी
टीकाराम कन्या महाविद्यालय में बायोटेक्नोलॉजी कार्यशाला के दूसरे दिन जेनेटिक इंजीनियरिंग में प्रयुक्त रेकाम्बीनेंट डीएनए तकनीक के बारे में जानकारी दी गई। दिल्ली विश्वविद्यालय से आईं डॉ. ऋचा आर्या व डॉ. आकांक्षा ने बैक्टीरिया प्लाज्मिड से डीएनए निकालना, उसको दिखाने के लिए जेल इलेक्ट्रोफोरेसिस तकनीक का प्रशिक्षण भी दिया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रेखा आर्य ने बताया कि शुक्रवार को कार्यशाला का आखिरी दिन है। कार्यशाला में एएमयू, डीएस कॉलेज, एसवी कॉलेज, टीकाराम कन्या महाविद्यालय व गगन मैनेजमेंट व इंजीनियरिंग कॉलेज के शिक्षक, रिसर्च स्कालर, परास्नातक व स्नातक के लगभ 140 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed