{"_id":"5b6217694f1c1b9e3e8b4a9a","slug":"61533155177-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कालोनियां व रोड साइड स्कूल कालेजों की भूमि की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कालोनियां व रोड साइड स्कूल कालेजों की भूमि की होगी जांच
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
पहले मधुर सिटी और उसके बाद बांकेबिहारी कालोनी में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर कालोनी काटे जाने के मामले प्रकाश में आने के बाद प्रशासन सतर्क हो उठा है। प्रशासन ने सभी अवैध कालोनियों के साथ सड़क किनारों पर बने स्कूल, कालेजों की जमीनों की चेकिंग कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं।
कालोनाइजरों द्वारा अवैध रूप से सरकारी जमीनों को घेरकर प्लाटिंग करने के हाल ही में दो मामले सामने आए हैं। इनमें सबसे प्रमुख रहा क्वारसी क्षेत्र में ओजोन सिटी के बराबर काटी गई मधुर सिटी कालोनी का मामला।
यहां करोड़ों की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा मिला तो गत दिवस इगलास क्षेत्र के गांव सहारनपुर में कालोनाइजर द्वारा सरकारी एवं ग्राम समाज की ऊसर भूमि पर अवैध कब्जा कर कालोनी काटने का मामला पता चला।
विज्ञापन
इन दोनों मामलों ने प्रशासन को सोचने पर मजबूर कर दिया है। विशेष रूप से कोल तहसील में सामने आ रहे नित नए मामलों को देखते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम कोल जोगिंदर सिंह ने तहसील क्षेत्र की सभी अवैध कालोनियों की भूमि की जांच कराने के लिए रिकार्ड खंगालने शुरू कर दिये हैं।
उन्होंने बताया कि सभी अवैध कालोनियों के साथ रोड साइड में बने स्कूल कालेज एवं शापिंग माल की भूमियों की भी जांच होगी। उन्होंने बिल्डर्स एवं कालेज संचालकों से अपील की कि यदि उन्होंने गलती से या जानबूझकर किसी ऊसर, बंजर भूमि का नंबर अथवा ग्राम समाज की भूमि कब्जा रखी है तो वे उसे स्वत: ही छोड़ दें। अन्यथा की स्थिति में मुकदमे एवं जुर्माने की कार्रवाई तय है।