फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एमके जमालपुर व एमके रसलगंज में होगा खिताबी भिड़ंत

एमके जमालपुर व एमके रसलगंज में होगा खिताबी भिड़ंत

Sat, 23 Jun 2018 01:56 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
एमके जमालपुर व एमके रसलगंज में होगा खिताबी भिड़ंत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एमके ऐलिगेरियन क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित समर टी-20 क्रिकेट लीग के फाइनल मुकाबले में एमके जमालपुर एवं एमके रसलगंज की टीमें आमने सामने होंगी। दोनों टीमों ने सेमीफाइनल मुकाबले में क्रमश: एमके इंग्राहम एवं एमके सेंटर प्वाइंट को हराया है।

पहला सेमीफाइनल मैच एमके इंग्राहम इलेवन व एमके जमालपुर के बीच खेला गया। इसमें इंग्राहम की टीम ने 15.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 78 रन बनाये। शिवम ने 30 व आदित्य ने 9 रन बनाये। जमालपुर के गेंदबाज केशव ने 4 व कुनाल ने 3 विकेट लिये। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमके जमालपुर ने 13.4 ओवर में 3 विकेट खो कर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन


फरदीन ने 27 व नीरज नेगी ने नाबाद 25 रन बनाये। इंग्राहम के गेंदबाज नितिन ने 1 व बंसल ने 1 विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच केशव को दिया गया। दूसरा सेमीफाइनल एमके रसलगंज व एमके सेंटर प्वाइंट के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंटर प्वाइंट की टीम 16.3 ओवर में 128 रनों पर आल आउट हो गई। गेंदबाज केशव शर्मा ने 5 विकेट व अफसर और अंकित ने 2-2 विकेट लिये।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमके रसगंज की टीम ने 19.3 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। जिसमें विनय कुमार ने सर्वाधिक 53 रन व सचिन ने 13 रन बनाये। सेंटर प्वाइंट के गेंदबाज मयंक ने 2 व विशाल गोला और सचिन ने 1-1 विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच केशव जादौन को दिया गया। यह पुरस्कार मुख्य अतिथि अनस वरीद सिद्धीकी ने दिया।


अंपायरिंग वरुण गुप्ता व मनीष रावल ने की। स्कोरिंग अंकुर चौधरी ने की। इस मौके पर मसूद जफर अमीनी, अर्जुन सिंह फकीरा, मुकेश राघव, मुकेश राघव, मुकेश शर्मा, मंजूर अहमद, ईरान साहिदी, राहुल कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed