फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़... भाजपाई ब्लाक प्रमुख और उनके भाई पर मुकदमा

अलीगढ़... भाजपाई ब्लाक प्रमुख और उनके भाई पर मुकदमा

Tue, 29 May 2018 02:11 AM IST
Updated Tue, 29 May 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़... भाजपाई ब्लाक प्रमुख और उनके भाई पर मुकदमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


निजी कॉलेज के प्रबंधक साहब सिंह व उनके छोटे भाई भाजपा नेता एवं अतरौली ब्लाक प्रमुख केहर सिंह के विरुद्ध कोर्ट के आदेश पर छात्रवृत्ति घोटाले में सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है। यह मुकदमा सासनीगेट पला साहिबाबाद निवासी आप नेता कमल सिंह की याचिका पर दर्ज किया गया है।

याचिका में कहा गया था कि अलापुर गड़िया बन्नादेवी स्थित विद्यालय के संचालक साहब सिंह ने पला साहिबाबाद में एक से पांच तक व एक से आठ तक विद्यालय एक ही भवन में संचालित किया। रमेश चंद्र वर्ष 2010 में दोनों स्कूलों के प्रिंसिपल थे। बाद में फर्जीवाड़े का खुलासा होने पर उन्होंने त्यागपत्र दे दिया।
विज्ञापन


आरटीआई के तहत छात्रवृत्ति की जानकारी मांगने पर घपला सामने आया। उस समय कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हुई। 23 नवंबर 14 में आरोप पत्र दाखिल हुआ। याचिका में कहा गया कि विवेचना में छात्रों की संपूर्ण संख्या नहीं दर्शायी गई थी, इसीलिए पुन: मुकदमा दर्ज कर विवेचना कराई जाए। कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदेश के विरुद्ध कमल सिंह ने यह दलील देते हुए रिजीवन डाला कि जो चार्जशीट पूर्व में दाखिल की गई, वह 2010-11 में हुए घोटाले से संबंधित थी। आगामी वर्ष का जिक्र नहीं किया गया। इस अपील पर रिवीजन स्वीकार करते हुए अदालत ने पिछले दिनों मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस के अनुसार अब दोनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed