फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एएमयू... अब गिरफ्तारी तक चलेगा छात्रों का धरना, देर रात फिर बैठे

एएमयू... अब गिरफ्तारी तक चलेगा छात्रों का धरना, देर रात फिर बैठे

Thu, 03 May 2018 03:16 AM IST
Updated Thu, 03 May 2018 03:16 AM IST
विज्ञापन
एएमयू... अब गिरफ्तारी तक चलेगा छात्रों का धरना, देर रात फिर बैठे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


एएमयू छात्रों पर दोपहर में हुए लाठीचार्ज के बाद देर रात छात्रसंघ की यूनियन हॉल पर जनरल बॉडी मीटिंग में हिंदूवादियों की गिरफ्तारी तक धरना चलाने का एलान किया। साथ ही इस लड़ाई को कानूनी स्तर पर लड़े जाने और देश भर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों से समर्थन प्राप्त करके लड़ने का निर्णय लिया गया। ऐतिहासिक छात्र संख्या के बीच हुई बैठक में पुलिस प्रशासन के खिलाफ खूब भड़ास निकाली गई और इसके बाद बारिश के चलते खत्म हुआ बाब-ए-सैयद पर छात्रों का धरना देर रात फिर शुरू हो गया। खास बात यह रही कि लाठीचार्ज में जख्मी हुए छात्रसंघ अध्यक्ष इस बैठक में एंबुलेंस से शामिल होने आए और वापस फिर मेडिकल कॉलेज चले गए।

जीबीएम में कहा गया कि यह सब सरकार के इशारे पर हुआ है। इसके खिलाफ अब एएमयू छात्र, शिक्षकों के साथ मिलकर अदालत में लड़ेंगे। इतना ही नहीं, जेएनयू, डीयू, बीएचयू सहित देश की अन्य केंद्रीय विश्वविद्यालयों में भी संपर्क कर वहां से समर्थन मिल रहा है। अब यह धरना तब तक चलेगा, जब तक कि हिंदूवादियों की गिरफ्तारी नहीं होती। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष फैजुल हसन ने बताया कि अब इस लड़ाई को तब तक लड़ा जाएगा, जब तक कि हमारी मांग पूरी नहीं होती। इसके बाद रात में धरना शुरू हो गया और काफी संख्या में छात्र धरने पर आकर बैठ गए।
विज्ञापन


सिर में लाठी, तीन घंटे बेहोश रहे छात्रसंघ अध्यक्ष

लाठीचार्ज में बेहोश हुए छात्रसंघ अध्यक्ष मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े थे। उन्हें व पूर्व उपाध्यक्ष माजिन जैदी को बमुश्किल किसी तरह उठाकर गाड़ी में डालकर जिला अस्पताल ले जाया गया। मगर वहां उन्होंने इलाज कराने से इंकार कर दिया। वहां पहुंचे सीओ प्रथम ने काफी समझाया। मगर वह नहीं माने और बाद में सभी को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां छात्रसंघ अध्यक्ष तीन घंटे यानी करीब 7 बजे के बाद तक बेहोश रहे। होश आने के बाद जब उन्हें जीबीएम के विषय में बताया तो वह एंबुलेंस से जीबीएम पहुंचे। जहां बताया कि सिर में किस तरह निशाना बनाकर लाठी मारी गई। छात्रों में इस बात पर आक्रोश था कि पुलिस ने सीधी सिर पर लाठी जानबूझकर चलाई। इस बात को लेकर मेडिकल कॉलेज में भारी संख्या में मौजूद छात्रों में भी देर रात तक आक्रोश दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बवाल में 28 छात्र और 13 पुलिसकर्मी हुए जख्मी

इस बवाल में 28 घायल छात्र इलाज के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जिनमें फैजुल हसन, याबर हबीब, जैद शमशी, उबायदुल्ला उमर, फरहान जुबैरी, मो. आरिफ, मो. आसिफ, अनस हुसैन, मो.अली हैदर, इमरान गाजी, मो. आसिफ , सैयद महरौज अली, मशकूर अहमद उस्मानी, मो. माज, मो. फहद, जैद शेरवानी, अबू बकर, मो. गुफरान, नफीस अहमद, मो. आसिफ, मो. शहबाज, मो. सैफी आदि शामिल हैं। इसके अलावा जो पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं, उनमें एसपी सिटी, सीओ तृतीय, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस, एसएसआई नरेश, इंस्पेक्टर अकराबाद, सिपाही हर्ष के अलावा छह अन्य सिपाहियों सहित कुल 13 लोग शामिल हैं। इन सभी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

आज सर्किल पर धरना देगा जागरण मंच

हिंदू जागरण मंच की ओर से आज गुरुवार को एएमयू सर्किल पर धरने का एलान किया गया है। इस संबंध में कार्यक्रम जारी किया गया है और इस धरने में प्रदेश स्तर के नेताओं के शामिल होने का उल्लेख है।


शहर भर में तैनात किया गया फोर्स

एएमयू में हुए घटनाक्रम के बाद शहर के अन्य इलाकों में भी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुराने शहर के रेलवे रोड, ऊपरकोट, हाथरस अड्डा, रसलगंज, बारहद्वारी आदि इलाकों में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। देर रात तक एसएसपी, एसपी सिटी, एडीएम सिटी आदि निगरानी में लगे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed