{"_id":"5ab55e1d4f1c1ba2238b6dc0","slug":"61521835549-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन बाद आज खुलेगा एएमयू का पेट्रोल पंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन बाद आज खुलेगा एएमयू का पेट्रोल पंप
Updated Sat, 24 Mar 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
पेट्रोल से ज्यादा पानी निकलने के कारण हुए हंगामे के बाद पांच दिन से बंद एएमयू का पेट्रोल पंप शनिवार को खुलने जा रहा है। हालांकि मिलावट की जांच से संबंधित रिपोर्ट का इंतजार अब भी है। एएमयू छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष ने ट्वीटर के माध्यम से इसकी शिकायत केंद्रीय मंत्री से की है।
पेट्रोल से ज्यादा पानी निकलने के कारण सोमवार से एएमयू के पेट्रोल पंप पर बिक्री रोक दी गई है। नमूना लेकर जांच के लिए आईओसी के पास भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट का अब भी इंतजार है।
एएमयू पीआरओ आफिस के एमआईसी प्रो. शाफे किदवई ने बताया कि आईओसी के असिस्टेंट मैनेजर अनुज कुमार ने पेट्रोल पंप पर बिक्री शुरू करने की हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन
शनिवार से पंप पर इंधन की बिक्री शुरू कर दी जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। इधर एएमयू छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष नदीम अंसारी ने ट्वीटर पर इसकी शिकायत पेट्रोलियम मंत्री से की है।
पेट्रोलियम मंत्री ने नदीम अंसारी की शिकायत को तत्काल संज्ञान लेते हुए पेट्रोल पंप का नाम एवं शिकायत कर्ता का फोन नंबर मांगा। नदीम अंसारी ने बताया कि उन्हें पूरी आशा है कि जल्द ही पेट्रोलियम मंत्री के निर्देश पर टीम आकर मामले की जांच करेगी। पांच दिन पेट्रोल पंप बंद रहने से आर्थिक नुकसान के साथ ही ग्राहकों को भारी परेशानी उठानी पड़ी है।