फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   भैंस से टकराकर डिवाइडर में घुसा बाइक सवार, मौत

भैंस से टकराकर डिवाइडर में घुसा बाइक सवार, मौत

Mon, 12 Mar 2018 02:24 AM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
भैंस से टकराकर डिवाइडर में घुसा बाइक सवार, मौत
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के सासनी गेट आगरा रोड इलाके की साईं विहार कॉलोनी के युवक की रविवार सुबह आगरा रोड पर भैंस की टक्कर से गिरकर डिवाइडर से टकराने पर मौत हो गई। बाइक सवार युवक घर से निकलकर बिजली का बिल जमा करने जा रहा था, तभी यह दुर्घटना हुई। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

वाकये के अनुसार साईं विहार के मशहूर भजन गायक स्व. मुकेश कुमार का 30 वर्षीय बेटा आशुतोष सक्सेना नोएडा की निजी कंपनी में नौकरी करता था। रविवार को साप्ताहिक बंदी के दिन भी बिजलीघर स्थित काउंटर पर बिल जमा किए जा रहे थे।
विज्ञापन


इस पर वह सुबह दस बजे करीब बाइक से घर का बिजली का बिल जमा करने जा रहा था। तभी राठी हॉस्पिटल के सामने कॉलोनी से निकलकर सड़क क्रास करते समय भैंसों का झुंड निकल रहा था, एक भैंस से उसकी बाइक टकरा गई और वह उसकी टक्कर से सीधे डिवाइडर में जा घुसा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दुर्घटना में उसका सिर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। तत्काल राहगीरों की मदद से उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। खबर पर रोते-बिलखते परिजन भी पहुंच गए। इंस्पेक्टर सासनी गेट के अनुसार मामले में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। अभी किसी तरह की लिखित शिकायत नहीं आई है।


रिसेप्शन के दिन हुई थी पिता की मौत
आशुतोष अपने मां-बाप की दत्तक संतान था। खुद के कोई संतान न होने पर उसकी मां मीरा देवी ने उसे अपनी छोटी बहन से गोद लिया था। वर्ष 2017 में उसकी शादी 28 नवंबर को मथुरा निवासी पूजा संग हुई थी और 1 दिसंबर को उसके रिसेप्शन के दिन उसके पिता की हृदयाघात से मौत हो गई थी। इसके बाद आशुतोष पर ही परिवार की जिम्मेदारी थी। अब उसकी मौत के बाद उसकी मां व पत्नी अकेले रह गई हैं, और उनका बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed