{"_id":"5a63a24b4f1c1b6b268b5a15","slug":"61516479051-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा: कौशांबी डायट प्राचार्य बनाए मंडलीय पर्यवेक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा: कौशांबी डायट प्राचार्य बनाए मंडलीय पर्यवेक्षक
Updated Sun, 21 Jan 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियां धीरे-धीरे गति पकड़ रही हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जहां कौशांबी डायट के प्राचार्य को अलीगढ़ मंडल का परीक्षा पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
जनपद के सभी 240 परीक्षा केंद्रोें के केंद्र व्यवस्थापक भी तय कर दिए गए हैं। कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाने का काम भी चल रहा है। हालांकि अभी प्रश्नपत्र व उत्तर पुस्तिकाएं परीक्षा कें द्रों पर नहीं पहुंची हैं।
परीक्षा केंद्रों की संवेदनशीलता भी अभी तय नहीं की गई है। साथ ही अभी डीएम की भी केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक नहीं हुई है। सचल दल भी अभी गठित नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
छह फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षा होंगी। यहां 240 केंद्र इस परीक्षा के लिए निर्धारित किए गए हैं। स्थानीय स्तर से इसके लिए केंद्र व्यवस्थापक नियत कर दिए गए हैं। पिछली बार 50 विद्यालय नकल आदि की शिकायत पर डिबार किए गए थे।
ऐसे में उन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को केंद्र व्यवस्थापक नहीं बनाया गया है। कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाने का काम भी चल रहा है। अभी कुछ विद्यालयोें ने शिक्षकोें व स्टॉफ का ब्यौरा नहीं भेजा है।
इसके लिए उन्हें फिर चेतावनी दी गई है। प्रश्नपत्रों को अभी परीक्षा केंद्रोें तक पहुंचाने का काम बाकी है। जल्द ही डीएम भी केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक लेंगे और निर्देश देंगे। डीआईओएस डॉ.धर्मेंद्र शर्मा का कहना है कि जल्द ही परीक्षा को लेकर शेष काम पूरा हो जाएगा। परीक्षा पूरी तरह से नकल विहीन होगी।
पुरुष नहीं लेंगे बालिकाओं की तलाशी
शासन ने यह निर्देश दिया है कि सचल दल में महिला निरीक्षणकर्ता भी अनिवार्य रूप से रहेंगी। किसी भी दशा में सचल व निरीक्षण दल में पुरुष सदस्यों द्वारा बालिकाओं की तलाशी नहीं ली जाएगी। डीआईओएस डॉ.धर्मेंद्र शर्मा का कहना है कि शासन के आदेश का पालन किया जाएगा।