{"_id":"5a4408b94f1c1b3c3d8c0502","slug":"61514408121-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी फु टेज में कैद हो गई बच्ची को ले जाने वाली महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी फु टेज में कैद हो गई बच्ची को ले जाने वाली महिला
Updated Thu, 28 Dec 2017 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीटीवी फु टेज में कैद हो गई बच्ची को ले जाने वाली महिला
ब्यूरो,अमर उजाला, अलीगढ़।
दो दिन पहले स्थानीय रेलवे स्टेशन से एक महिला छह माह की बच्ची को अपने संग ले गई। पता चला कि महिला ने बच्ची के संबंध् में जीआरपी थाना पुलिस को उसी दिन अवगत करा दिया था। पुलिस ने बच्ची को ले जाने वाली महिला से संपर्क किया है।
इंस्पेक्टर आरपीएफ नवल किशोर ने बताया कि बिहार में रहने वाला नरेश यादव दिल्ली के ओखला में फैक्ट्री में काम करता है। नरेश की पत्नी मोनी अपनी छह माह की बेटी और एक अन्य बच्चे को लेकर रविवार को बिहार से ट्रेन से चली। रास्ते में उसका बैग चोरी होने के कारण वह स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सोमवार को ट्रेन से उतर गई।
महिला ने किसी व्यक्ति से 20 रुपये मांगे और बच्चाें को एटीएम के पास बैठाकर उनके खाने के लिए सामन लेने के लिए गई। जब वह लौटी तो उसकी छह माह की बच्ची गायब थी। मोनी ने उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
उधर, बच्ची को साथ लेकर गई महिला भी मोनी की तलाश में जुट गई। बाद में महिला ने एनाउंस भी कराया, लेकिन कोई फ ायदा नहीं हुआ। इसके बाद महिला ने बच्ची के संबंध् में जीआरपी थाना पुलिस को बताया। थाना पुलिस ने महिला की सुपुर्दगी में ही बच्ची दे दी। बुधवार को मोनी एक बार फि र आरपीएफ थाने पहुंची और बच्ची के बारे में जानकारी की।
इंस्पेक्टर आरपीएफ ने मोनी को सीसी कैमरे की फु टेज दिखाई, जिसमें एक महिला बच्ची को ले जाते दिखाई दी। इस मामले को लेकर मोनी बुधवार को फिर जीआरपी थाने पहुंची, जहां उसे पता चला कि बच्ची को एक महिला के सुपुर्द किया गया है। पुलिस ने उस महिला से संपर्क किया तो पता चला कि वह दिल्ली की रहने वाली है और गुरुवार को बच्ची को सुपुर्द करने के लिए आएगी।