फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सर्वसमाज को फिर से बसपा से जोड़ना होगा : रामवीर

सर्वसमाज को फिर से बसपा से जोड़ना होगा : रामवीर

Thu, 07 Dec 2017 01:30 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
सर्वसमाज को फिर से बसपा से जोड़ना होगा : रामवीर
सर्वसमाज को फिर से बसपा से जोड़ना होगा : रामवीर
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

पूर्व कबीना मंत्री व सादाबाद के विधायक रामवीर उपाध्याय ने कहा कि बाबा साहब डॉ.अंबेडकर का सपना तभी साकार होगा, जब बहन मायावती देश की प्रधानमंत्री बनेंगी। इसके लिए सर्व समाज के लोगों को फिर से बसपा से जोड़ना होगा। वह बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस पर रामघाट रोड स्थित गेस्ट हाउस में बसपा द्वारा आयोजित मंडल स्तरीय विचार गोष्ठी व श्रद्धांजलि कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि अलीगढ़ के लोगों ने बेहद विषम परिस्थिति में बसपा का मेयर चुनकर एक नजीर पेश की है। वर्ष 2007 में बहुत अच्छा भाईचारा बना था। तब बसपा की प्रदेश में सरकार बनी थी। प्रदेश का जमकर विकास हुआ था और गुंडे-माफियाओं पर अंकुश लगा था। इसी तरह का भाईचारा फिर से बनाने की जरूरत है। 2019 के लोस चुनाव और फिर विधानसभा चुनाव में इसी तरह बसपा को सत्ता में लाना होगा। सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। रामवीर ने कहा कि बाबा साहब ने देश में समता मूलक समाज बनाने के लिए काम किया। उनके मिशन को बाद में कांशीराम जी ने आगे बढ़ाया और अब वही काम बहनजी कर रही हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में दूसरे मुख्य अतिथि बसपा के आगरा व अलीगढ़ मंडल के जोन कोआर्डिनेटर हेमंत प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक विरोधी है और अब आरक्षण समाप्त करने की साजिशें रच रही है। आज भाजपा के कुशासन से हर आदमी त्रस्त है और बसपा के सुशासन को याद कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर मो. फुरकान ने कहा कि भाजपा जाति-धर्म की बात करती है, लेकिन अब यहां के लोगों ने उन्हें मेयर बनाया है तो अब बिना किसी भेदभाव के शहर का विकास होगा। यहां की समस्याओं का वह निस्तारण कराएंगे। बसपा सुशासन की बात करती है और हर वर्ग का हित अब बसपा में ही सुरक्षित है।


इस मौके पर पूर्व मंत्री चौ. महेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री अवधपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह, जोन कोआर्डिनेटर रणवीर सिंह कश्यप, सूरज सिंह, महेश चौधरी, विजय चंदेल, लल्लन बाबू एडवोकेट, हाथरस जिलाध्यक्ष ब्रजमोहन राही, बलवीर भास्कर, राजकुमार जाटव, गजराज सिंह विमल, राजेंद्र कुमार, बनी सिंह बघेल, नेम सिंह राजपूत आदि ने भी विचार रखे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक सिंह एडवोकेट ने की और संचालन जोन कोआर्डिनेटर अशोक कुमार प्रजापति ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed