{"_id":"59b6ef6f4f1c1bf57f8b611e","slug":"61505161071-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस्फोट प्रकरण : अब फॉरेंसिंक जांच रिपोर्ट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस्फोट प्रकरण : अब फॉरेंसिंक जांच रिपोर्ट का इंतजार
Updated Tue, 12 Sep 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
विस्फोट प्रकरण : अब फॉरेंसिंक जांच रिपोर्ट का इंतजार
ब्यूरो,अमर उजाला,अलीगढ़।
सूत मिल बीमा नगर में राज मिस्त्री गंगाराम के मकान में हुए विस्फोट के बाद अब फॉरेंसिंक जांच रिपोर्ट का इंतजार होने लगा है। रिपोर्ट से ही साफ हो सकेगा विस्फोट की वजह क्या रही? जांच में जुटी एटीएस और आईबी को कोई ऐसा सुराग नहीं मिला, जिसकी रोशनी में विस्फोट की वजहें तलाशी जाएं।
सात सितंबर को गंगाराम के मकान में विस्फोट हो गया था। बहरहाल, पुलिस ने मलबा बने चारों घरों को रस्सी का घेरा बनाकर सील कर दिया है। वहां आने-जाने पर रोक लग दी गई है।
वहीं, अब पुलिस आगरा विधि विज्ञान प्रयोगशाला से आने वाली रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है। विस्फोट को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थीं। आगरा की विधि विज्ञान प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने पर ही सच्चाई मालूम हो सकेगी। विस्फोट से जुड़े सात सबूत सैंपल के रूप में भेजे गए हैं। बता दें इनमें आशू व कुंवरपाल के शरीर के टुकड़े व अन्य वस्तुएं शामिल हैं।
विज्ञापन
दो घायलों की अस्पताल से छुट्टी
हादसे में घायल जानकी और त्रिलोकी को जिला अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। सात सितंबर को गंगाराम के मकान में विस्फोट हो गया था। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई घायल हो गए थे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को जानकी और त्रिलोकी को उनकी हालत में सुधार होने के चलते डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी।
खुला स्कूल, पढ़ने गए बच्चे
हादसे के चौथे दिन बाद सूतमिल बीमा नगर में बंद चल रहा स्कूल खुल गया। स्कूल खुलते ही बच्चे पढ़ने गए। वहीं, बाजार में चहल पहल शुरू हो गई। हादसे का धुआं छंटने लगा है। हादसे के दो दिन तक बाजार में सन्नाटा पसर गया था। दुकानें बंद हो गई थीं। अब असामान्य स्थिति बाजार और लोग सामान्य होने लगे हैं। हादसे में आधा दर्जन घर प्रभावित हुए हैं, जबकि गंगाराम का पूरा मकान उड़ गया।
मदद करने वालों का बढ़ रहा कारवां
सारसौल स्थित सूत मिल बीमा नगर हुए हादसे के बाद मदद करने वालों का कारवां बढ़ता जा रहा है। हर कोई अपने हैसियत के मुताबिक पीड़ित परिवार की मदद कर रहा है। इस कड़ी में भाजपा नेता व ट्रांसपोर्ट व्यवसायी कालीचरण वार्ष्णेय घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। इसके बाद परिवारजनों की आर्थिक मदद की। खाद्य सामग्री के अलावा उनकी जरूरतों की चीजें चारपाई, चादर आदि दी।
हादसे की जांच कराने की मांग
ऑल इंडिया मजलिस-ए- इत्तिहादुल मुस्लिमीन ने बीमानगर में हुए विस्फोट की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। यूथ जिला अध्यक्ष सैयद नाजिम अली ने डीएम को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन देने के दौरान आरिफ, राजा ओवैसी, शाहिद, अकरम रजा आदि मौजूद रहे।