{"_id":"597266e14f1c1b3e288b45bb","slug":"61500669665-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में कोचिंग सेंटरों पर कसा जाएगा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में कोचिंग सेंटरों पर कसा जाएगा शिकंजा
Updated Sat, 22 Jul 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोचिंग सेंटरों पर शिक्षा विभाग की नजर
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
शिक्षा विभाग की इस समय कोचिंग सेंटरों पर पैनी नजर है। इसके लिए उन्हें कोचिंग सेंटर संचालकों को नोटिस दिए जाएंगे। यह जानकारी भी की जाएगी कि वह मानकों के हिसाब से चल रहे हैं या नहीं।
जिले में काफी कोचिंग सेंटर चल रहे हैं। कुछ कोचिंग सेंटर ने रिन्यूअल की फीस भी जमा नहीं कराई है और वहां मानकों का भी पालन नहीं हो रहा। यहां माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को यह जानकारी मिली है कि कुछ कोचिंग सेंटरों पर नामांकित विद्यार्थियों की संख्या ज्यादा है, जबकि उस हिसाब से न तो वहां संसाधन हैं और न ही शिक्षक।
उन्होंने नामांकित छात्र संख्या के हिसाब से पंजीकरण नहीं कराया है। विभागीय अधिकारियों को यह जानकारी भी मिली है कि यही नहीं कुछ कोचिंग सेंटरों की स्थिति तो यह है कि वहां बीए पास आईएएस की कोचिंग करा रहे हैं।
विज्ञापन
डीआईओएस धर्मेंद्र शर्मा का कहना है कि कोचिंग सेंटर संचालकों को नोटिस दिए जा रहे हैं और उनसे पूरा ब्यौरा मांगा जा रहा है। इन्हें सिस्टम में लाया जाएगा, जो भी कोचिंग सेंटर मानकों का पालन नहीं करेगा। उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।