{"_id":"5952b5d44f1c1bd2238b469f","slug":"61498592724-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेंडरों से बोतल छीनकर देखी गुणवता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेंडरों से बोतल छीनकर देखी गुणवता
Updated Wed, 28 Jun 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेंडरों से बोतल जब्त कर देखी गुणवत्ता
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
रेलवे स्टेशन पर धड़ल्ले से बिक रही केमिकल युक्त कोल्ड ड्रिंक्स की अमर उजाला में खबर प्रकाशित होते ही आरपीएफ ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को आरपीएफ थाना प्रभारी ने वेंडरों के हाथ में लगी कोल्डड्रिंक की गुणवत्ता देखी। साथ ही सवाल जवाब भी किए। वहीं रेलवे स्टेशन के आसपास आरपीएफ की पैनी नजर रही। उन्होंने अपने सूत्रों को सतर्क किया है, जिससे हरकत करने वाले लोग हिरासत में आ सकें।
बता दें कि स्टेशन पर केमिकल युक्त कोल्डड्रिंक्स की धड़ल्ले से बिक्री हो रही थी, जिससे तीन लोगों की अभी तक तबियत खराब भी हो चुकी है। इसकी शिकायत नागरिक चेतना समिति के पदाधिकारी व भाजपा नेता ने डीआरएम व रेलमंत्री को पत्र लिखकर की थी। उन्होंने पत्र में यह भी लिखा था कि यह कारोबार स्टेशन के आसपास से संचालित किया जा रहा है।
अमर उजाला के 25 जून के अंक में यह खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गई। खबर के बाद विभागीय अधिकारियों की नींद टूटी। इस पर मंगलवार को आरपीएफ प्रभारी नवल किशोर ने फोर्स के साथ स्टेशन पर सामान बेचने वाले वेंडरों से बेचने वाली कोल्डड्रिंक लेकर उनकी गुणवत्ता देखी।