{"_id":"652afdde524900866505bfa5","slug":"606-passengers-without-ticket-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बिना टिकट पकड़े 606 यात्री, 2.13 लाख का जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बिना टिकट पकड़े 606 यात्री, 2.13 लाख का जुर्माना वसूला
Sun, 15 Oct 2023 02:15 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 15 Oct 2023 02:15 AM IST
सार
रेलवे के अभियान में बिना टिकट यात्रा कर रहे 606 यात्री पकड़े गए। जिनसे बतौर जुर्माने के रूप में 2.13 लाख रुपये वसूला गया। रेलवे अफसरों के अनुसार ट्रेनों में चेकिंग के चलते चोला स्टेशन पर ही शुक्रवार को अन्य दिनों की तुलना में 58 फीसदी ज्यादा राजस्व मिला। यात्री संख्या में 44 फीसदी बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन
चोला रेलवे स्टेशन पर चैकिंग करते रेलवे अधिकारी
- फोटो : रेलवे प्रशासन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-कानपुर रूट पर चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों में बड़ी संख्या में यात्री बिना टिकट सफर कर रहे हैं। इसका खुलासा शनिवार को चोला स्टेशन पर हुई चेकिंग के दौरान हुआ। जिसमें 606 यात्री बिना टिकट पकड़े गए। जिनसे 2.13 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। बिना टिकट यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और वे दूसरे स्टेशनों पर उतरकर टिकड खरीदते नजर आए।
विज्ञापन
रेल मंडल प्रबंधक प्रयागराज हिमांशु बोडानी, वरिष्ठ वाणिज्यक अधिकारी शशिभूषण एवं हिमांशु शुक्ला के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। अभियान में बिना टिकट यात्रा कर रहे 606 यात्री पकड़े गए। जिनसे बतौर जुर्माने के रूप में 2.13 लाख रुपये वसूला गया। रेलवे अफसरों के अनुसार ट्रेनों में चेकिंग के चलते चोला स्टेशन पर ही शुक्रवार को अन्य दिनों की तुलना में 58 फीसदी ज्यादा राजस्व मिला। यात्री संख्या में 44 फीसदी बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन
उप मुख्य यातायात प्रबंधक टूंडला अमित सुदर्शन के नेतृत्व में मुख्य वाणिज्यक निरीक्षक संजय शुक्ला, हनुमान मीणा, सीआईटी रामअवतार मीणा, जीत सिंह, रजनीश शर्मा आदि की टीम चोला स्टेशन पर पहुंच गई। जहां ईएमयू पैसेंजर ट्रेन, महानंदा, नार्थ ईस्ट, महाबोधि एक्सप्रेस आदि में चेकिंग की गई। टीम में डॉली वर्मा, रेखा, जीत सिंह, खेमकरन आदि शामिल थे।
विज्ञापन