फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   6 veterans occupied the presidency bid

6 दिग्गजों ने ठोकी अध्यक्ष पद पर दावेदारी

Fri, 30 Sep 2016 01:48 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Fri, 30 Sep 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
6 veterans occupied the presidency bid
6 दिग्गजों ने ठोकी अध्यक्ष पद पर दावेदारी - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के नामांकन में न तो बाइकों का शोर सुनने को मिला और न ही पहले की तरह बैनर एवं पोस्टर के साथ प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों का तामझाम।
विज्ञापन

आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में एक बार रद्द हो चुके चुनाव को प्रत्याशियों ने ध्यान में रखा और शांतिपूर्ण तरीके से नामांकन करने पहुंचे।
अध्यक्ष पद पर मो. अबुल फराह (शाजली) एवं फुजल हसन समेत कुल छह दिग्गजों ने दावेदारी ठोकी है। वहीं सब कुछ ठीक रहा तो उपाध्यक्ष पद पर 5 और सचिव पद पर 6 छात्र नेताओं के बीच भिड़ंत है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सचिव के साथ-साथ कैबिनेट एवं कोर्ट मेंबर बनने के लिए कुछ नए प्रत्याशी चुनाव मैदान में किस्मत अजमाने पहुंचे हैं। अध्यक्ष पद पर नए चेहरे के रूप में सलमान खान, हशमुद्दीन एवं मो. अहमद सामने आए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं उपाध्यक्ष पद पर नए प्रत्याशी के रूप में जानिब हसन मैदान में पहुंच गए हैं। पिछली बार इनका नामांकन रद्द कर दिया गया था। सचिव पद पर इस बार मो. शमशाद आलम एवं वरुण वार्ष्णेय नये चेहरे हैं।
नए सिरे से चुनाव होने से सबसे बड़ा झटका मेडिसन संकाय के मो. माज हाशमी एवं लाइफ साइंस फैकल्टी के सैफ अहमद को लगा है। दोनो छात्र नेताओं का पिछले चुनाव में एएमयू कोर्ट सदस्य के लिए निर्विरोध निर्वाचन तय था।

उल्लेखनीय है कि आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में एएमयू छात्र संघ चुनाव एक बार रद्द हो चुका है। इसके विरोध में छात्रों द्वारा वीसी लॉज के सामने 8 दिन तक धरना दिया गया। बुधवार रात्रि में धरना समाप्त हुआ। प्रशासन सख्त रुख का असर नामांकन के दौरान देखने को मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed