{"_id":"603fc08990c54a707d0076c2","slug":"57-teachers-of-basic-education-department-dismissed-for-presenting-fake-grade-card-of-bed-degree","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: बीएड की फर्जी अंक तालिका लगाने पर 57 बर्खास्त, बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: बीएड की फर्जी अंक तालिका लगाने पर 57 बर्खास्त, बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों पर गिरी गाज
Wed, 03 Mar 2021 10:31 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 03 Mar 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ में बीएड की फर्जी अंक तालिका लगाने पर बेसिक शिक्षा विभाग के 57 शिक्षक-शिक्षिकाएं बर्खास्त कर दी गई हैं। इन शिक्षक-शिक्षिकाओं की बीएड की अंक तालिका विशेष अनुसंधान दल, लखनऊ की जांच में फर्जी पाई गईं।
विज्ञापन
डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के सत्र 2004-05 की बीएड की अंक तालिका बर्खास्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने नौकरी में लगाई थी। बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि 26 फरवरी 2021 को उच्च न्यायालय के आदेश व बेसिक शिक्षा विभाग प्रयागराज उप्र के सचिव के पत्र के अनुपालन में 57 शिक्षक-शिक्षिकाओं की सेवा पुनः अंतिम रूप से शून्य हो गई हैं। इसलिए इनकी सेवा समाप्त कर बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
इनकी सेवा समाप्त
विकास खंड अकराबाद के प्राथमिक पाठशाला निसाराबाद की शिक्षिका पुष्पलता, उच्च प्राथमिक विद्यालय बिलौठी की रितु वार्ष्णेय, प्राथमिक विद्यालय-1 की पूनम कुमारी (संध्या), प्राथमिक विद्यालय मतवारी के सतेंद्र कुमार, प्राथमिक विद्यालय नगला सरताज की अर्चना सागर, उच्च प्राथमिक विद्यालय गंगरौल के नरेंद्र पाल सिंह, विकासखंड अतरौली के प्राथमिक विद्याल कासिमपुर की हेमलता, प्राथमिक विद्यालय अशरफाबाद के नरेेंद्र कुमार, प्राथमिक विद्यालय कदौली की मिथलेश कुमारी, प्राथमिक विद्यालय खानपुर के तेजपाल सिंह, प्राथमिक विद्यालय विधिपुर की सरला कुमारी, विकासखंड धनीपुर के प्राथमिक विद्यालय बुदांसी के पंकज कुमार, प्राथमिक विद्यालय रहसूपुर के जुगनू वर्मा, उच्च प्राथमिक विद्यालय कछौड़ के सुभाषचंद्र, उच्च प्राथमिक विद्यालय खान अलमपुर के अनिल कुमार, विकासखंड बिजौली के प्राथमिक विद्यालय शंकरा के मुस्तकीम खान (रुपेंद्र सिंह छौंकर), विकासखंड चंडौस के प्राथमिक विद्यालय मढौला के धर्मेंद्र कुमार गौड़, प्राथमिक विद्यालय शहजपुरा के देवेंद्र कुुमार सिंह, प्राथमिक विद्यालय टिकारी की दक्ष कुमारी भारद्वाज, प्राथमिक विद्यालय नगला रमी के अशोक कुमार, विकासखंड गंगीरी के प्राथमिक विद्यालय बिलौना के लखेंद्र कुमार, कदमपुर के नरेंद्र पाल सिंह, बैखुर्द के सुशील कुमार, उच्च प्राथमिक विद्यालय गौसपुर की भगवान देवी (पुनीत कुमारी), प्राथमिक विद्यालय भोगीपुर की हेमलता, खुलावली के मनोज कुुमार, तदौंली के अमित कुमार वार्ष्णेय, बिलोना की विमलेश कुमारी, विकासखंड गौंडा के शेखुपुर की कविता, नगला कुंजी के कर्मवीर सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय छिछू के शैलेंद्र कुमार, विकासखंड इगलास के रनसुरा के विमल शर्मा, नगला भूपल के मनोज कुुमार शर्मा, मोकहमपुर की रीना कुमारी, सतहनी के चंद्रमोहन शर्मा, बरहाखुर्द के उमेश कुमार, महतापुर की नीलम शर्मा, विशहौली के अमित सिंह, विकासखंड जवां के नगला मीरपुर के विनोद कुमार, सुमैरा की मीरा रानी-गीता रानी, विकासखंड खैर के हरनारायन गढ़ी के ओम प्रकाश, संग्रामपुर की सुनीता शर्मा, मरही माहगौरा के भूपेंद्र सिंह सोनकर, उदयगढ़ी की उमा कुुमारी, नगलिया साहब सिंह जतिपाल सिंह, पला सल्लू के सतीश कुमार, विकास खंड लोधा के अशरफपुर जलाल की रितु रानी, देवसैनी की शैलजा सिंह, नूरपुर की सुषमा, चंद्रपुरा की अल्पना शर्मा, नदहा बाजिदपुर की स्नेहा लता, करहला बगारी के गौरव वार्ष्णेय, विकासखंड अलीगढ़ के कन्या पाठशाला नंबर-13 नगला के श्रीनिवास सिंह, विकासखंड टप्पल के नगाली गोरोला के ज्ञानेंद्र सिंह, खेड़िया खुर्द के सुखवीर सिंह, जट्टारी नंबर-2 की सुमन शर्मा की सेवा समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन