फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   54 and a half thousand didi of Aligarh became Lakhpati

Lakhpati Didi: महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर, तालानगरी की साढ़े 54 हजार दीदियां बनीं लखपति

Tue, 04 Mar 2025 03:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 04 Mar 2025 03:25 PM IST
सार

एनआरएलएम से जुड़कर अपने कारोबार को ऊंचाइयों पर ले जाने वाली 54,449 महिलाओं को लखपति सूची में शामिल कर सूची शासन को भेजी गई। विभाग ने 39,019 महिलाओं का प्रमाणीकरण कर प्रमाणपत्र सौंप दिया है।

विज्ञापन
54 and a half thousand didi of Aligarh became Lakhpati
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से समूह में जुड़ी महिलाएं विचार विमर्श करते हुए - फोटो : स्वयं

विस्तार

महिलाएं अब स्वरोजगार के जरिये आत्मनिर्भर बन रही हैं। पिछले दो साल में अलीगढ़ जिले की साढ़े 54 हजार दीदियां लखपति बन चुकी हैं। इनका नाम लखपति दीदी की सूची में शामिल हो चुका है।

विज्ञापन


जिले में करीब साढ़े 16 हजार स्वयं सहायता समूह हैं, जिनमें करीब 1.78 लाख महिलाएं जुड़ी हुई हैं। अगस्त 2023 में केंद्र सरकार ने लखपति दीदी योजना शुरू की। जिसका लक्ष्य ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक तौर पर स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनाना था। इस योजना के जरिये जिले को 75,334 दीदियों को लखपति बनाने का लक्ष्य मिला था। 
विज्ञापन


इनमें से एनआरएलएम से जुड़कर अपने कारोबार को ऊंचाइयों पर ले जाने वाली 54,449 महिलाओं को लखपति सूची में शामिल कर सूची शासन को भेजी गई। विभाग ने 39,019 महिलाओं का प्रमाणीकरण कर प्रमाणपत्र सौंप दिया है। अन्य के प्रमाणीकरण की कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनआरएलएम के तहत ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई सारी योजना शुरू की गई है। इससे महिलाओं में रोजगार के प्रति उत्साह बढ़ा है। वह मसाला, आचार, पूजा का सामान, चप्पल आदि बनाने के कार्य में तेजी से बढ़ी हैं। साढ़े 54 हजार महिलाओं को लखपति योजना में शामिल किया जा चुका है। - भालचंद्र त्रिपाठी, पीडी


ब्लॉक-लखपति दी की संख्या
अकराबाद-4701
अतरौली-6,447
बिजौली-3,842
चंडौस-4,054
धनीपुर-5,100
गंगीरी-3,476
गोंडा-4,686
इगलास-3,989
जवां-4,690
खैर-3,782
लोधा-5,404
टप्पल-4,344
कुल-54,496

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed