{"_id":"5c6c6412bdec2208d27b205f","slug":"51550607378-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू के अब तक तीन मरीज, अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू के अब तक तीन मरीज, अलर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
मंगलवार को जिले में स्वाइन फ्लू की चपेट में आने का तीसरा मामला प्रकाश में आया। शहर के एक नर्र्सिंग होम में ब्लड बैंक के इंचार्ज की सास स्वाइन फ्लू की चपेट में आईं। तबियत खराब होने के चलते उनको ग्वालियर से अलीगढ़ ले आया गया था। इसी के साथ जिले में स्वाइन फ्लू से पीड़ित लोगों की संख्या तीन हो गई है।
जिले में स्वाइन फ्लू की दस्तक के साथ ही स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर आ गया है। सभी सरकारी अस्पतालों में स्वाइन फ्लू पीड़ितों के लिए अलग वार्ड बना दिया गया है। टेमी फ्लू की गोली और सीरप का स्टाक रखने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा विष्णु पुरी के रहने वाले दो भाई आयुष वार्ष्णेय और चिन्मय वार्ष्णेय भी स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गए थे।
मंगलवार को स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए प्रचार प्रसार के लिए सीएमओ डॉ. एमएल अग्रवाल ने एक बैठक की, जिसमें जरूरी निर्देश दिए गए।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि सुषमा रस्तोगी पत्नी अनिल रस्तोगी की तबियत खराब थी, जिसके बाद उन्हें ग्वालियर से अलीगढ़ लाया गया।
विज्ञापन
यहां पर विष्णुपुरी स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। यहां पर उनके दामाद भी ब्लड बैंक प्रभारी हैं। उपचार के बाद अब सुषमा रस्तोगी की हालत में सुधार है।
हमारे पास दवाओं का पर्याप्त स्टाक: सीएमओ
अलीगढ़। स्वाइन फ्लू की दस्तक के साथ ही स्वास्थ्य विभाग भी सक्रिय हो गया है। सीएमओ डॉ. एमएल अग्रवाल ने बताया कि हमने जिला अस्पताल और डीडी अस्पताल में 10-10 बेडों का अलग वार्ड बना दिए हैं। इसमें छोटे बच्चों को सीरप और बड़ों को टेमी फ्लू की गोली दी जाती है।
जिसका पर्याप्त स्टाक हमारे पास है। स्वाइन फ्लू वार्ड में लगे सभी फ्रंट लाइन स्टाफ का वैक्सीन लगाई गई है। लोगों से भी अपील है कि वह बुखार होने पर उसकी तुरंत जांच कराएं जिससे अगर स्वाइन फ्लू है तो वह कन्फर्म हो सके।
नगर निगम ने बढ़ाई सक्रियता
अलीगढ़। स्वाइन फ्लू की दस्तक के साथ ही नगर निगम ने शहर के वह हिस्से चिह्नित करने शुरू कर दिए हैं जहां पर सूअरों की संख्या अधिक है। यहां पर नगर निगम अपने स्तर से सफाई, फागिंग आदि का काम कराने में जुट गया है। स्वाइन फ्लू की बीमारी सूअरों के जरिए हवा के माध्यम से मनुष्य के शरीर में प्रवेश करती है।
शहर में सबसे ज्यादा सूअरों की संख्या सराय हकीम में है। यहां पर पालकों के पास कुल 250 से अधिक सूअर हैं। इसके अलावा शहर में रसलगंज वाल्मीकि बस्ती, नई बस्ती, खटीकों वाला चौराहा, शीशिया पाड़ा, अचल ताल वाल्मीकि बस्ती, गंभीरपुरा, समना पड़ा, सराय पीतांबर गोबर्धन कूचा में भी सूअर पाए जाते हैं।
इस बात को ध्यान में रखते हुए यहां पर सफाई सफाई के विशेष निर्देश दिए गए हैं। सीएमओ डॉ. एमएल अग्रवाल कहते हैं कि स्वाइन फ्लू का वायरस हवा के माध्यम से फैलता है इसलिए अगर हवा में वायरस की आशंका है तो मास्क आदि का प्रयोग करें।
स्वाइन फ्लू के लक्षण
- थकान, नजला, उल्टी आना, खांसी, बुखार, दस्त, शरीर में दर्द, नाक से लगातार पानी बहना, नाक जाम हो जाना
ऐसे कर सकते हैं बचाव
- तुलसी की पत्तियां रोज सुबह लें, यह साफ धुली हुई हों
- विटामिन सी से युक्त फल, खट्टे फल लें
- रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक से अधिक बढ़ाएं