फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   प्रमुख नेताओं के भाषण....

प्रमुख नेताओं के भाषण....

Thu, 07 Feb 2019 06:28 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:28 PM IST
विज्ञापन
प्रमुख नेताओं के भाषण....
आगरा, बरेली सहित अन्य केंद्रों के लिए
विज्ञापन

-------------------------------
भाजपा का अलीगढ़ में सम्मेलन
------------------------

प्रमुख नेताओं के भाषण.........

नेता से ज्यादा महत्वपूर्ण है कार्यकर्ता : मेनका
केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि नेता से ज्यादा कार्यकर्ता महत्वपूर्ण हैं। उनके उत्साह पर ही नेता निर्भर है। कार्यकर्ता ही हमारी ताकत हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साढ़े चार सालों में जमीनी काम बहुत हुआ है। पहले हम लोगों को गैस के 100 कूपन मिलते थे। डरती थी कि किसे दूं। अब गैस को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। भाजपा सरकार आने के पहले पीलीभीत में मुश्किल से दो घंटे बिजली मिलती थी। हमारी सरकार बनने के बाद कम से कम 12 घंटे बिजली आती है। अभी और बहुत काम है। इसलिए हम इस लड़ाई को जीतेंगे।
--
बूथ कार्यकर्ता की वजह से मंच पर बैठा हूं : बघेल
प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि बूथ कार्यकर्ताओं की ही ताकत से आज मंच पर बैठा हूं और अपनी बात कह रहा हूं। यहां से ऊर्जा प्राप्त कर कार्यकर्ता वापस जाएंगे और चुनाव जीतने की तैयारी करेंगे। जैसा भी हथियार चलाने पड़ेंगे, वैसा चलाएंगे। ऊपर भगवान की जितनी इज्जत करता हूं। नीचे कार्यकर्ताओं का उतना ही इज्जत करता हूं। भाजपा सरकार ने नौकरी में साक्षात्कार समाप्त कर बहुत बड़ा कार्य किया है। आजादी के बाद इतना बड़ा कार्य कभी नहीं हुआ। इससे नौकरी के दरवाजे सभी के लिए खुल गये। पहले सेटिंग कर साक्षात्कार के बहाने युवाओं को छांट दिया जाता था।
विज्ञापन

--

गद्दारों को नष्ट करना है तो मोदी को जिताएं : लक्ष्मी नारायण
प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि भारत माता को डायन कहने वालों को देश से निकाला जाना चाहिए। दिल्ली के यूनिवर्सिटी में गद्दार नारे लगाते हैं। उनको नष्ट करना है तो 2019 में मोदी को जीताकर पीएम बनाए। कार्यकर्ताओं की ताकत से दिल्ली एवं लखनऊ की गद्दी पर मोदी एवं योगी बैठे हैं। संत के हाथ में उत्तर प्रदेश की बागडोर आई तो पूरा विश्व जान गया कि भगवान श्रीराम की जन्म स्थली उत्तर प्रदेश में है। कुंभ में राज्य सरकार के हेलीकाप्टर फूल बरसा रहे हैं। अब लगता है कि हम हिंदुस्तान में रह रहे हैं। अखिलेश ने तो कांवड़ियों के बाजे तक बंद करा दिये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विरासत में मिली जर्जर व्यवस्था : श्रीकांत
प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि लंबे समय बाद हमारी सरकार बनी है। हमलोगों को जर्जर व्यवस्था विरासत में मिली है। ऊर्जा विभाग में बहुत सारे काम चल रहे हैं। 24 घंटे बिजली देने का काम कर रहा हूं। किसानों को 1.10 रुपये के हिसाब से बिजली दे रहा हूं। ब्याज की माफी के बाद तीस प्रतिशत कुल जमा धन जमा करा दें। खराब ट्रांसफार्मर तेजी से बदले जा रहे हैं। अन्य बहुत सारे कार्य हो रहे हैं।
--

विरोधियों का दुष्प्रचार पूरे प्रदेश में चल रहा : संदीप
प्रदेश सरकार के शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का अलीगढ़ की धरती पर स्वागत कर हर्ष का अनुभव हो रहा है। इनके नेतृत्व में भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के मार्गदर्शन में बूथ सम्मेलन हो रहा है। इससे कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इस समय विरोधियों का दुष्प्रचार पूरे प्रदेश में चल रहा है। कार्यकर्ता पूरी ताकत लगाकर मोदी-योगी का हाथ मजबूत करेंगे।
--

जो बाप का नहीं हुआ, मायावती या देश का क्या होगा: रजनीकांत
ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि जो अखिलेश अपने बाप का नहीं हुआ, वह मायावती या देश का क्या होगा। योगी-मोदी चाहते है कि राष्ट्र विश्व गुरू बने। मम्मी का पप्पू (राहुल) फेल हो गया। प्रियंका का कोई नारा नहीं है। राबर्ट बाडरा भ्रष्टाचार में फंसे है। उसको न शर्म है और न ही कोई लाज है। भारत माता को डायन कहने वालों को इस देश में रहने का अधिकार नहीं है। उनकी नागरिकता समाप्त होनी चाहिए। देश के कुछ नेताओं को वंदे मातरम पर उलटी आती है। हमारी पार्टी नाथो की पार्टी (रामनाथ कोविंद, राजनाथ, आदित्यनाथ, महेंद्रनाथ) है। विपक्ष अनाथ है।

--
गरीब-किसानों की है मोदी सरकार : सतीश
सांसद सतीश कुमार गौतम ने कहा कि मोदी सरकार गरीब-किसानों की सरकार है। सरकार ने गरीब एवं किसानों को ध्यान में रखकर कार्य किया है। पहले घर-घर में अंधेरा होता था। अब घर-घर में रोशनी दिखाई देती है। रोशनी देखकर लोग कहते है कि उत्तर प्रदेश में आ गए। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पूरे प्रदेश में सड़कों का जाल बिछा दिया है। खराब सड़कों को ठीक किया जा रहा है। मोदी सरकार के कार्यों से जनता खुश है और 2019 में लोग फिर से मोदी को प्रधानमंत्री बनाएंगे।
---




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed