फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   जेएन मेडिकल कॉलेज में जमकर हंगामा,

जेएन मेडिकल कॉलेज में जमकर हंगामा,

Sat, 24 Nov 2018 01:31 AM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
जेएन मेडिकल कॉलेज में जमकर हंगामा,
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में बीती रात जमकर हंगामा हुआ। कॉलेज कर्मी के इशारे पर बाहरी युवकों पर रेजीडेंट डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगा है। आरडीए नेताओं का कहना है कि भय से तीन रेजीडेंट डॉक्टर पेडियाट्रिक ट्रोमा से काम छोड़कर वार्ड 16 में चले गए। कॉलेज प्रशासन द्वारा मामले की जांच कराई जा रही है।

गुरुवार की रात्रि में कॉलेज की ही एक नर्स अपने बच्चे को लेकर उपचार को पहुंची। इसी दौरान उपचार को लेकर उसकी रेजीडेंट डॉक्टरों से वाद-विवाद हो गया। ड्यूटी पर दो लेडिज एवं एक जेंट्स रेजीडेंट डॉक्टर थे।
विज्ञापन


आरोप है कि नर्स अपने स्थानीय परिचितों को बुला ली और करीब 15-16 युवक सेकेंड फ्लोर पर स्थित पेडियाट्रिक ट्रोमा में पहुंच गये। उनलोगों ने डॉक्टरों के साथ अभद्र व्यवहार किया। एक कैमरा को ढक दिया और दूसरे को भी ढकने का प्रयास किया ताकि उनकी करतूत का साबुत नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के बाद प्रॉक्टोरियल टीम के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। आरडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि भयभीत होकर तीनों डॉक्टर वार्ड 16 में चले गए। उन्होंने कहा कि वीडियो फुटेज देखकर स्थिति की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।


एक युवक एएमयू छात्र संघ चुनाव लड़ चुका है। उनका कहना है कि पूरे प्रकरण से रजिस्ट्रार एवं प्रिंसिपल को अवगत करा दिया गया है। प्रिंसिपल प्रो. एससी शर्मा ने बताया कि रात्रि में कुछ वाद-विवाद हुआ था। इसकी जांच चल रही है। रिपोर्ट आने के बाद दोषी लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed