{"_id":"5bb13440867a557ed5718471","slug":"51538339904-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदुआगंज में इलाज के दौरान बच्चे की मौत पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदुआगंज में इलाज के दौरान बच्चे की मौत पर हंगामा
Updated Mon, 01 Oct 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदुआगंज (अलीगढ़)।
रविवार की शाम कस्बे में जदौला गांव निवासी जान मोहम्मद के सात माह के बेटे आरुष की इलाज के दौरान मौत हो गई। बच्चे की मौत पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार के साथ ही गांव के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद लोग हरदुआगंज थाने में पहुंच गए और नारेबाजी करते हुए आरोपी डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग उठाई। उधर आरोपी चिकित्सक डॉ. राजीव लोचन के अनुसार परिजनों ने उनकी सलाह नहीं मानी। रुपये ऐंठने के लिए आरोप लगा रहे हैं।
जान मोहम्मद के अनुसार उनके बच्चे को निमोनिया हो गया था। इसका अलीगढ़ में इलाज चला। रविवार की शाम तबियत फिर बिगड़ी तो परिजन उसे हरदुआगंज में डा. राजीव लोचन के यहां इलाज के लिए लेकर पहुंचे। आरोप है कि डॉक्टर राजीव ने बच्चे को दवा दी, इसके तुरंत बाद ही आरुष की हालत बिगड़ गई। चंद मिनट में ही बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने पहले डॉक्टर के क्लीनिक और फिर थाने में हंगामा व घेराव किया। हरदुआगंज इंस्पेक्टर डॉ. विनोद कुमार सिंह के अनुसार डॉक्टर पर कार्रवाई के लिए परिजनों को कह दिया गया है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
कोट
बच्चे की हालत गंभीर थी। इलाज के लिए बच्चे को अलीगढ़ ले जाने की बात परिजनों से कही थी, लेकिन परिजन अलीगढ़ नहीं ले गए। बगैर इलाज के बच्चे की मौत हो गई। अब परिजन रुपये ऐंठने के लिए आरोप लगा रहे हैं। - डॉ. राजीव लोचन, आरोपी डॉक्टर।