फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   उमड़ेंगे रक्तदानी, बचाने किसी की जिंदगानी

उमड़ेंगे रक्तदानी, बचाने किसी की जिंदगानी

Sun, 30 Sep 2018 02:04 AM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
उमड़ेंगे रक्तदानी, बचाने किसी की जिंदगानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन और मलखान सिंह जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के सहयोग से एक अक्तूबर को विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन जिला अस्पताल के सभागार में किया जाएगा। इसमें रक्तदान के साथ साथ इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर किया जाएगा।

जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अनुराग राजवंशी ने बताया कि किसी के एक यूनिट रक्त से चार व्यक्तियों की जान बचाई जा सकती है। एक यूनिट रक्त के चार अलग-अलग हिस्से किए जाते हैं। इसके अलावा प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति 60 वर्ष की उम्र तक तीन महीने में एक बार रक्तदान कर सकता है। इससे शरीर पर किसी भी प्रकार का नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है। बल्कि शरीर की रक्त के उत्पादन की प्रक्रिया और तेज होती हैं। शरीर में स्वस्थ रक्त बनता है।
विज्ञापन


रक्तदान शिविर में सहयोग करने वाली संस्थाओं का सम्मान भी किया जाएगा। रक्तदान शिविर में रोटरी क्लब ऑफ अलीगढ़ पैंथर के प्रहलाद अग्रवाल, पर्यावरण सुरक्षा समिति हरीतिमा, उड़ान सोसायटी, नागरिक चेतना समिति, स्वर साधना संस्था, न्याय संस्था, हेल्प यू संस्था, राज सक्सेना की अलीगढ़ हेल्प लाइन, हिंदुस्तान कलेक्टर क्लब आदि ने अपना सहयोग देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed