{"_id":"5b89a92442c792466578ccb1","slug":"51535748388-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीज की पट्टी पर लगने वाला टेप लगाकर वाइपर से अस्पताल की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीज की पट्टी पर लगने वाला टेप लगाकर वाइपर से अस्पताल की सफाई
Updated Sat, 01 Sep 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
बस स्टैंड पर एक सप्ताह से लावारिस पड़ी बीमार महिला को इलाज के लिए जब मानव उपकार संस्था के पदाधिकारी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो वहां वार्ड में फैली गंदगी और बदबू से संस्था की तीन महिला कार्यकर्ताओं को उल्टी हो गई। संस्था के पदाधिकारियों को वहां और भी अनियमितताएं मिलीं, जिसको लेकर उन्होंने नाराजगी जताई।
मानव उपकार संस्था के अध्यक्ष विष्णु कुमार बंटी ने बताया कि गांधी पार्क बस स्टैंड पर कई दिन से बीमार लावारिस हालत में एक महिला के पड़े होने की जानकारी मिली। इस पर संस्था के पदाधिकारी प्राची वार्ष्णेय, कृष्णा गुप्ता, दुर्गेश वार्ष्णेय, आभा वार्ष्णेय, सौरभ अग्रवाल, ख्यालीराम गुप्ता, विक्रम सिंह, नूतन कुमार के साथ उस महिला को लेकर वह जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल के वार्ड संख्या पांच में वह पहुंचे तो गंदगी और दुर्गंध के चलते वहां खड़े रहना मुश्किल हो गया। संस्था की तीन महिला पदाधिकारियों को उल्टी होने लगी। एक वृद्ध फर्श पर अर्द्ध नग्न अवस्था में पड़ा था। फर्श पर जगह-जगह उल्टी पड़ी थी।
यह जानकारी अस्पताल के सीएमएस को दी तो उन्होंने कहा वह वीडियो कांफ्रेंसिंग में हैं। अन्य जगह फोन किया गया तो फर्श साफ करने के लिए कर्मचारी एक टूटा वाइपर लाया। मरीजों को लगाए जाने वाले टेप से वाइपर जोड़ा गया था, जिससे अधूरी सफाई की। इस बीच काफी पूछने पर महिला ने अपना नाम बीरवती निवासी विजय नगर निकट बसंती मंदिर व पुत्र का नाम जगदीश बताया। संस्था महिला के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। महिला का उपचार शुरू हो गया है।