फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   आज मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर रहेंगे हड़ताल पर

आज मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर रहेंगे हड़ताल पर

Mon, 06 Aug 2018 01:48 AM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
आज मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर रहेंगे हड़ताल पर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जेएन मेडिकल कॉलेज के जूनियर रेजीडेंट आज सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक हड़ताल पर रहेंगे। रात्रि में 8 बजे जनरल बॉडी मीटिंग के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।

रविवार रात्रि में आरडीए की जीबीएम आयोजित की गई। इसमें सोमवार को हड़ताल के फैसले पर मुहर लगा दी गई। आरडीए अध्यक्ष डॉ. अब्दुल्लाह आजमी ने दावा किया कि हड़ताल में करीब 400 जूनियर रेजीडेंट शामिल होंगे।
विज्ञापन


सीनियर रेजीडेंट, इंटर्न के अतिरिक्त प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर एवं असिस्टेंट प्रोफेसर हड़ताल से मुक्त हैं। वे लोग अपना काम करेंगे और स्वास्थ्य सेवाएं संचालित करेंगे। हालांकि जूनियर रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य सेवाएं चरमराने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरजेंसी प्लान तैयार : प्रिंसिपल
रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल को देखते हुए एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा इमरजेंसी प्लान तैयार कर लिया गया है ताकि हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाओं पर कम से कम असर पड़े। जेएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. एससी शर्मा ने बताया कि हड़ताल को देखते हुए इमरजेंसी प्लान तैयार कर लिया गया है। इमरजेंसी, ओपीडी, जरूरी ऑपरेशन एवं कक्षाएं संचालित होगी। सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर एवं इंटर्न हड़ताल में शामिल नहीं है। इस बात पर ध्यान दिया जा रहा है कि कैजुअल्टी में पेसेंट को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़े। उल्लेखनीय है कि


18 को आरडीए चुनाव
जेएन मेडिकल कॉलेज के रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन का चुनाव 18 अगस्त को होने जा रहा है। 13 अगस्त प्रमुख पदों के लिए नामांकन की आखिरी तिथि है। प्रशासन द्वारा प्रो. शाहिद सिद्दीकी को मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। आरडीए में करीब 750 सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed