फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   उड़ान ने मिलाया चार माह से बिछुड़ा बालक

उड़ान ने मिलाया चार माह से बिछुड़ा बालक

Tue, 13 Mar 2018 02:08 AM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
उड़ान ने मिलाया चार माह से बिछुड़ा बालक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन

उड़ान सोसाइटी द्वारा संचालित चाइल्ड लाइन ने चार माह से घर से निकले शिवपूजन को उसके पिता से मिलवाया। सोमवार को बालक के पिता लखना अलीगढ़ आये और बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश हुए। बाल कल्याण समिति ने बालक को पिता को सौंपने के आदेश पारित किये।

उड़ान सोसाइटी के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा के अनुसार गांव कनवारा मजरा बुम्हा डेरा विकास खंड बड़ोखर खुर्द जिला बांदा निवासी लखना का ग्यारह वर्षीय पुत्र शिवपूजन चार माह पूर्व नाराज होकर घर से निकल आया था।
विज्ञापन


वह घूमते हुए 26 फरवरी को थाना जीआरपी के माध्यम से उड़ान सोसाइटी द्वारा संचालित चाइल्ड लाइन को प्राप्त हुआ था। इसे अगले दिन बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार बालक चाइल्ड लाइन की सुपुर्दगी में तभी से था। समन्वयक नेंसी वर्गीस ने बालक के संबंध में सूचना तत्काल चाइल्ड लाइन बांदा को प्रेषित की।


चाइल्ड लाइन की टीम बालक का पता नहीं लगा पायी। तदुपरांत थाना कोतवाली बांदा के माध्यम से बालक के विषय में जानकारी प्राप्त हुई। बालक के पिता अलीगढ़ आये व बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश हुए। चार माह बाद पुत्र को प्राप्त कर पिता की आंखों में आंसू आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed