फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   शूटिंग प्रतियोगिता में दूसरे दिन भी छात्र-छात्राओं ने साधे निशाने

शूटिंग प्रतियोगिता में दूसरे दिन भी छात्र-छात्राओं ने साधे निशाने

Thu, 16 Nov 2017 02:10 AM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
शूटिंग प्रतियोगिता में दूसरे दिन भी छात्र-छात्राओं ने साधे निशाने
शूटिंग प्रतियोगिता में दूसरे दिन भी छात्र-छात्राओं ने साधे निशाने
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

माध्यमिक विद्यालयी प्रदेश स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन यहां अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में छात्र व छात्राओं ने रायफल व पिस्टल से निशाने साधे। खुद डीआईओएस ने प्रतियोगिता की व्यवस्थाएं देखीं। इस प्रतियोेगिता का गुरुवार को समापन होगा और तभी रिजल्ट घोषित किए जाएंगे।

मंगलवार से यहां अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में माध्यमिक विद्यालयी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता शुरू हुई थी। इसमें करीब 300 छात्र-छात्राएं शिरकत कर रहे हैं। कई मंडलों के तो एक भी खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में नहीं आए, जबकि कई मंडलों के एक या दो खिलाड़ी ही इसमें आए हैं। बुधवार को दूसरे दिन भी कई वर्गों में यह प्रतियोगिता हुई। इसमें सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग शामिल हैं। इन तीनों वर्गों में छात्रों व छात्राओं ने अपने लक्ष्य पर निशाने लगाए। प्रतियोगियों को शहर के कई विद्यालयों में ठहराया गया है।
विज्ञापन


बुधवार को वहां डीआईओएस डा. धर्मेंद्र शर्मा ने व्यवस्थाएं देखीं। स्टेडियम भी पहुंचे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान भी संयोजक डॉ. अनूप शर्मा व सह संयोजक डॉ. विपिन वार्ष्णेय व्यवस्था संभाले रहे थे। सहसंयोजक डॉ. विपिन वार्ष्णेय ने बताया कि गुरुवार को प्रतियोगिता का समापन होगा। रिजल्ट की घोषणा भी तभी की जाएगी। विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed