फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   नियम विरुद्ध काम करने से मना करने पर आरटीओ को घेरा

नियम विरुद्ध काम करने से मना करने पर आरटीओ को घेरा

Fri, 22 Sep 2017 01:51 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
नियम विरुद्ध काम करने से मना करने पर आरटीओ को घेरा
नियम विरुद्ध काम करने से मना करने पर आरटीओ को घेरा
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

ट्रेवल एजेंसी के मालिक का काम कराने के लिए गुरुवार को कुछ एजेंटों ने आरटीओ को उनके कार्यालय में ही घेर लिया। आरटीओ ने एसएसपी को फोन कर सुरक्षा मांगी तो एजेंट चलते बने।


गुरुवार को आरटीओ राधेश्याम अपने कार्यालय में बैठे थे। इसी दौरान उनके पास एक ट्रेवल एजेंसी का मालिक गाड़ी की एनओसी के लिए पहुंचा। आरटीओ ने कागजात देखे तो उन्हें कुछ गड़बड़ दिखाई दी। उन्होंने नियमों के तहत काम करने की बात कहकर फाइल पर साइन करने से इंकार कर दिया। इसकी जानकारी उसने अपने एजेंट को दी। कुछ ही देर में 15-20 एजेंट आरटीओ आफिस के बाहर आ गए। सभी ने मिलकर ट्रेवल मालिक का काम करने का दबाव बनाया, लेकिन आरटीओ अडिग रहे। बताया जाता है कि कुछ एजेंटों ने उन्हें कमरे के अंदर ही घेर लिया और नारेबाजी की। आरटीओ ने एसएसपी को फोन किया और सुरक्षा मांगी तो एजेंट वहां से निकल गए।
विज्ञापन

वर्जन
घेराव बनाने या हंगामा करने जैसा कोई मामला नहीं हुआ है। कुछ लोग नियम विरुद्ध काम कराना चाहते थे। उन्हें मना कर दिया तो वह चले गए।
- राधेश्याम आरटीओ अलीगढ़,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed