फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   खोए गौरव को पाने को प्रयासरत है विवि : प्रो. दीक्षित

खोए गौरव को पाने को प्रयासरत है विवि : प्रो. दीक्षित

Tue, 12 Sep 2017 01:35 AM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
खोए गौरव को पाने को प्रयासरत है विवि : प्रो. दीक्षित
खोए गौरव को पाने को प्रयासरत है विवि : प्रो. दीक्षित
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

डॉ. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के कुलपति प्रोफेसर एके दीक्षित ने कहा कि विश्वविद्यालय अपने खोए हुए गौरव को दोबारा पाने को प्रत्यनशील है। सोमवार को वह ज्ञान महाविद्यालय में संस्थापक डॉ. ज्ञानेंद्र गोयल का जन्मदिन संस्थापक दिवस के रूप के रूप में मनाने को आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि डॉ. गोयल का जीवन समाज को समर्पित था। उन्होंने ग्रामीण बच्चों की पढ़ाई के लिए इस महाविद्यालय की स्थापना की थी। उन्होंने महाविद्यालय से प्रकाशित अंतर्राष्ट्रीय जर्नल ज्ञान विज्ञान व ज्ञान अर्थ का विमोचन किया। प्रधानमंत्री के विज्ञान भवन नई दिल्ली में दिए जा रहे भाषण को लोगों ने देखा। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्राचार्य डॉ. वाईके गुप्ता ने संस्थापक का परिचय दिया। उप प्राचार्य डॉ. हीरेश गोयल ने महाविद्यालय की प्रगति से अवगत कराया। महाविद्यालय की प्रबंध समिति के पदाधिकारी व अतिथियों ने ज्ञान आईटीआई के कौशल विकास केंद्र के विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र दिए।
विज्ञापन


संचालन डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह, वर्धा शर्मा, ने किया। इस मौके पर चेयरपर्सन आशादेवी, चेयरमैन दीपक गोयल, पूर्व आईएएस चांद गोयल, निदेशक ज्ञान आईटीआई डॉ. गौतम गोयल, रितिका गोयल, महाविद्यालय प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष असलूब अहमद, सदस्य अवि प्रकाश मित्तल, इंद्रेश कौशिक, वीरांगना अवंतीबाई राजकीय महाविद्यालय अतरौली की प्राचार्या डॉ. शशि कपूर, संत राम कृष्ण कन्या महाविद्यालय आगरा के सचिव मनमोहन चावला, मथुरा के उद्योगपति वीरेंद्र गोयल, चंद्रशेखर, किशोर कुमार वार्ष्णेय, डॉ. विवेक मिश्रा, डॉ. मुक्ता वार्ष्णेय, शिवानी सारस्वत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति का विरोध

अलीगढ़। डॉ. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के कुलपति प्रोफेसर एके दीक्षित के वाहन को दर्जनों छात्रों ने रोककर उनका जबर्दस्त विरोध किया । उन्हें एक ही विषय में पुन: परीक्षा दिए जाने, पुनर्परीक्षा में अनुत्तीर्ण होने पर भी एक बार और परीक्षा देने की अनुमति को समाप्त करने के नियम के विरोध में ज्ञापन सौंपा। कुलपति के जाने के बाद ज्ञान महाविद्यालय के प्रशासन से भी तीखी नोकझोंक हुई। छात्र नेता आदित्य पंडित ने कहा कि कुलपति हिटलर और मुसोलिनी की विचारधारा का अनुसरण करके मनमाने फैसले लागू कर रहे हैं। कुलपति की शिकायत राज्यपाल से की जाएगी। ज्ञान महाविद्यालय के पूर्व छात्र विशाल वार्ष्णेय ने बताया कि 2013 की बीकॉम प्रथम वर्ष की मार्कशीट का कुछ अभी तक अता पता नहीं है, जबकि दूसरे कॉलेज में बीकॉम की मार्कशीट आ गई है। इस मौके पर विशाल देशभक्त, हर्षद भारतवंशी, विनय श्रीवास्तव, रवि भारद्वाज, हनी यादव, राहुल यादव, विक्रम, लालू, विकास, गोपाल कुमार, अजय सिंह, प्रमोद शर्मा, रवि ठाकुर, विजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed