{"_id":"59b1a4bf4f1c1bfa7f8b4d62","slug":"51504814271-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडीएफ की खराब प्रगति पर कमिश्नर ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओडीएफ की खराब प्रगति पर कमिश्नर ने जताई नाराजगी
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडीएफ की खराब प्रगति पर कमिश्नर ने जताई नाराजगी
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
मंडलायुक्त सुभाष चंद शर्मा ने मंडलभर में ओडीएफ की खराब स्थिति पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने डीपीआरओ को शौचालय निर्माण के कार्य में तेजी लाने तथा लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। तालानगरी औद्योगिक क्षेत्र से हरदुआगंज तक की खराब सड़क को शीघ्र गड्ढा मुक्त करने को कहा है।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि तालानगरी औद्योगिक क्षेत्र से हरदुआगंज तक सड़क में बहुत ही खराब स्थिति में है। इसमें जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं। इससे कभी भी कोई भी घटना घट सकती है। इसको तत्काल गड्ढामुक्त किया जाए। अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को अस्पतालों में दवाओं की सप्लाई एवं उपलब्धता बनाए रखने को कहा। अनुपस्थित चल रहे चिकित्सकों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि 20 करोड़ रुपये की लागत से महिला अस्पताल बनाया जा रहा है। जिसका निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। उसके हैंडओवर की प्रक्रिया तत्काल करा ली जाए।
कमिश्नर ने प्रधानमंत्री आवास की समीक्षा करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आवास विहीन झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले गरीब परिवार के व्यक्तियों को प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मंडल में 3041 आवासों के लक्ष्य के सापेक्ष 3030 परिवारों का चयन किया गया है। जिसके तहत 891 परिवारों को प्रथम किश्त की धनराशि अवमुक्त की गई है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार शहरी क्षेत्र में भी 9500 प्रधानमंत्री आवास का निर्माण कराया जाना है। उन्होंने ई टेंडरिंग का प्रशिक्षण न लेने वाले अफसरों को ऑनलाइन प्रशिक्षण लेने की सलाह दी। इस मौके पर आईजी, मंडल के सभी जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत मंडल स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।