फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   महिला को लूटकर भागता लुटेरा पकड़ा

महिला को लूटकर भागता लुटेरा पकड़ा

Wed, 28 Jun 2017 01:27 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
महिला को लूटकर भागता लुटेरा पकड़ा
महिला को लूटकर भागता लुटेरा दबोचा
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

महानगर के स्वर्ण जयंती कॉलोनी के महाराणा प्रताप गेट के पास सोमवार देर शाम महिला से लूटकर भागते बदमाश को लैपर्डकर्मियों ने दौड़कर दबोच लिया। इस दौरान उससे महिला से लूटा गया पर्स मिल गया, जबकि उसका एक साथी भाग जाने में सफल रहा। लैपर्डकर्मियों को इस सफलता पर एसएसपी ने एक-एक हजार के नकद इनाम से सम्मानित किया है।

वाकया इस तरह है कि स्वर्ण जयंती के महाराणा प्रताप के गेट के पास से महिला ने देर शाम पुलिस कंट्रोल रूम को खुद के साथ हुई पर्स लूट की खबर दी। इस खबर पर कंट्रोल रूम स्टाफ ने तत्काल लैपर्ड 64 को दौड़ाया। लैपर्ड पर तैनात सिपाही अंकित तोमर व होमगार्ड चंद्रपाल ने तत्काल पहुंचकर भाग दौड़ कर एक आरोपी शुभम जादौन निवासी कुलदीप विहार को दबोच लिया, जबकि उसका साथी भाग गया। शुभम से लूटा गया पर्स भी मिल गया। इस पर एसएसपी ने दोनों को सम्मानित किया है। पुलिस ने शुभम को एनडीपीएस आदि धाराओं में जेल भेज दिया।
विज्ञापन


इधर, देहलीगेट पुलिस ने अनिल उर्फ भोला, मनोज निवासी केमथल गोंडा, अरुण निवासी बसौली गोंडा को लूटपाट की फिराक में घूमते समय दबोचा है। उनसे तमंचे आदि मिले हैं। इसी तरह बन्नादेवी पुलिस ने अजीत निवासी शिवाजी स्कूल के पास सारसौल व बंटी निवासी चौक एलमपुर को इसी तरह तमंचा आदि के साथ लूटपाट की फिराक में घूमते समय दबोचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed