{"_id":"62056bfa6815b565de1af316","slug":"51-evms-and-43-vvpats-damaged-in-mock-polls-even-before-polling-aligarh-news-ali284922493","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022 : मतदान से पहले ही मॉक पोल में 51 ईवीएम और 43 वीवीपैट खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022 : मतदान से पहले ही मॉक पोल में 51 ईवीएम और 43 वीवीपैट खराब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव 2022 के लिए बृहस्पतिवार को मतदान हुआ, लेकिन ईवीएम व वीवीपैट की व्यवस्थाएं शुरुआत होने से पहले ही गड़बड़ाती दिखाई दी। मॉक पोल के दौरान ही 51 ईवीएम एवं 43 वीवीपैट मशीनें जवाब दे गईं। इससे हड़कंप मच गया। आनन-फानन मशीनें बदलकर मतदान शुरू कराया गया, लेकिन मतदान के दौरान भी 18 ईवीएम एवं 23 वीवीपैट मशीनों में तकनीकी खराबी आने से कई मतदेय स्थलों पर मतदान प्रक्रिया रुकी। इन ईवीएम व वीवी पैट मशीनों को बदलकर मतदान दोबारा से शुरू कराया गया।
जिले में कुल 1631 मतदान केंद्र एवं 3134 मतदेय स्थल हैं। बृहस्पतिवार को मतदान के लिए हर मतदेय स्थल हर बूथ पर ईवीएम की एक बैलेट यूनिट, एक कंट्रोल यूनिट एवं एक वीवीपैट मशीनें लगाने की व्यवस्था की गई थी। ऐतिहातन कुल आवश्यकता की 125 प्रतिशत यानी कि 4009 बैलेट यूनिट व इतनी ही कंट्रोल यूनिट की व्यवस्था की गई थी तो 135 प्रतिशत यानी कि 4207 वीवीपैट की व्यवस्था रखी गई। हर बूथ पर इन अतिरिक्त ईवीएम एवं वीवीपैट को रखवाया गया। ताकि मतदान प्रक्रिया के दौरान यदि ईवीएम या वीवीपैट मशीनों में कोई तकनीकी खराबी आ जाए तो उन्हें मिनटों में बदलकर मतदान शुरू कराया जा सके। बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे मतदान शुरू कराने से पहले हर बूथ पर प्रत्याशियों के एजेंटों की मौजूदगी में 50-50 वोट डलवाकर मॉक पोल कराया गया। इस दौरान 23 बैलेट यूनिट, 26 कंट्रोल यूनिट एवं 43 वीवीपैट मशीनें खराब हो गईं। इन्हें तत्काल बदलकर मतदान शुरू कराया गया।
मतदान के दौरान इन स्थानों पर खराब हुई ईवीएम व वीवीपैट
मतदान के दौरान भी नौ बैलेट यूनिट एवं नौ कंट्रोल यूनिट एवं 23 वीवीपैट मशीनें खराब हो र्गइं। इसके चलते रसलगंज के निकजैक मांटेसरी स्कूल के बूथ संख्या 83 की ईवीएम की बैटरी खराब हो गई। इस चक्कर में मतदान करीब 15 मिनट रुका रहा। जयगंज में बूथ संख्या 35 में सराय मेवाराम प्राइमरी स्कूल में ईवीएम खराब हो गई। मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा ने यह ईवीएम बदलवाई। इस चक्कर में मतदान 20 मिनट तक बाधित रहा। गभाना संवाददाता के अनुसार गांव भौरोठ के प्राथमिक विद्यालय में एक बूथ की वीवीपैट, प्राथमिक विद्यालय नूर अल्लापुर में बैलेट यूनिट, प्राथमिक विद्यालय रामपुर में वीवीपैट, प्राथमिक विद्यालय मढ़ौला एवं पोथी में एक-एक बैलेट यूनिट, प्राथमिक विद्यालय कौरह रुस्तमपुर में वीवीपैट, प्राथमिक विद्यालय खुर्दखेड़ा में एक बैलेट यूनिट खराब हुई।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी के एजेंट ने पीठासीन अधिकारी पर लगाया धीमे मतदान का आरोप
गभाना। गभाना के बूथ संख्या 71 के पीठासीन अधिकारी पर धीमी गति से मतदान कराने एवं इसके चलते कई मतदाताओं के मतदान से वंचित रह जाने का आरोप लगा है। बरौली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी ठा. जयवीर सिंह के एजेंट अमित सिंह का आरोप था कि बूथ संख्या 71 पर मतदान के दौरान पीठासीन अधिकारी काफी देर तक गायब रहे। इस वजह से मतदान धीमी गति से चला। इसके चलते इस बूथ के 959 वोटरों में से सायं तक 626 मतदाता ही वोट डाल सके। इसकी शिकायत एसडीएम गभाना भावना विमल से की गई है।