फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   50 year old temple found in Aligarh

अलीगढ़ में मिला 50 साल पुराना मंदिर: मूर्तियां गायब, शिवलिंग को दबाया मिट्टी में, चौखट पर ताला, दरवाजा गायब

Thu, 19 Dec 2024 10:24 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 19 Dec 2024 10:24 AM IST
सार

मंदिर में देवी-देवताओं की मूर्तियां नहीं मिली हैं। शिवलिंग भी मिट्टी में दबा हुआ था। टायर और सीमेंट के बोरे मंदिर के अंदर और आसपास रखे थे। घंटा टूटा मिला है तथा मंदिर में दरवाजा भी नहीं था।

विज्ञापन
50 year old temple found in Aligarh
मंदिर की सफाई करने के बाद पूजा करते श्रद्धालु - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ शहर के अतिसंवेदनशील मोहल्ला सराय रहमान की घनी मुस्लिम आबादी में 18 दिसंबर को 50 साल पुराना मंदिर जर्जर हालत में मिला है, जिसमें देवी-देवताओं की मूर्तियां गायब हैं। शिवलिंग को मिट्टी से दबा दिया गया था। चौखट पर एक पुराना सा ताला लटका था और दरवाजा गायब था। हिंदू संगठन के नेताओं ने मंदिर में धुलाई कर पूजा-अर्चना शुरू कर दी है। सूचना पर पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मंदिर के आसपास पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि अतिसंवेदनशील घनी मुस्लिम आबादी वाले सराय रहमान इलाके में जर्जर मंदिर मिलने की सूचना पर पुलिस और नगर निगम की टीमें मौके पर पहुंची थीं। मंदिर में देवी-देवताओं की मूर्तियां नहीं मिली हैं। शिवलिंग भी मिट्टी में दबा हुआ था। टायर और सीमेंट के बोरे मंदिर के अंदर और आसपास रखे थे। घंटा टूटा मिला है तथा मंदिर में दरवाजा भी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिला मंदिर
मंदिर के आसपास बने मकानों की ऊंची दीवारें थीं, जिनसे मंदिर घिरा हुआ था। मंदिर के पीछे खाली स्थान में निर्माण किया जा रहा था, जिसे फिलहाल रुकवा दिया गया है। हिंदू नेताओं ने मंदिर पर कब्जा करने की कोशिश की शिकायत की है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मंदिर की संपत्ति की जांच में जुटी हैं।

मंदिर को ध्वस्त करने की थी तैयारी : बजरंग दल

बजरंग दल के महानगर संयोजक दीपक राजपूत, मंत्री मयंक कुमार, सहमंत्री अंकुर शिवाजी ने आरोप लगाया कि जिस तरह मंदिर में टायर और सीमेंट के बोरे मिले हैं उससे स्पष्ट है कि मंदिर को ध्वस्त करने की तैयारी थी। इसी के चलते देवी-देवताओं की मूर्तियां गायब कर दी गईं और शिवलिंग को भी मिट्टी में दबा दिया गया था।
हंगामा
विपरीत हालात में हिंदू परिवारों ने किया पलायन : करणी सेना
अखिल भारतीय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ठा. ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि इस इलाके में हिंदू परिवार रहते थे, लेकिन विपरीत हालात होने के कारण उन्हें यहां से पलायन करना पड़ा। दिन में मंदिर की धुलाई कर शिवलिंग की पूजा की गई तथा शाम को दीपक जलाकर मंदिर में भजन-कीर्तन किया गया। मंदिर के आसपास पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।

शिलापट पर दर्ज है मंदिर निर्माण की तिथि, बना था 1975 में
मंदिर के बाहर एक बड़ा पुराना सा शिलापट लगा मिला है। इस पर मंदिर निर्माण की तिथि 9-2-1975 दर्ज है। इस हिसाब से माना जा रहा है कि मंदिर 50 साल पुराना है। शिलापट पर मंदिर का निर्माण कराने वालों का नाम भी दर्ज।

मंदिर के बराबर गोदाम में बनते हैं टायर

शिव मंदिर के बराबर बने गोदाम में टायर बनते हैं। इसलिए इस गली को टायर वाली गली भी कहते हैं। गली के दोनों ओर ऑटोमोबाइल्स की दुकानें हैं। जिस गोदाम में टायर बनते हैं उसे भी मंदिर की जमीन बताया जा रहा है। बजरंग दल के महानगर मंत्री मयंक कुमार ने बताया कि मंदिर के पीछे और बाईं ओर बने गोदाम की जमीन मंदिर की है। इसलिए इन जमीनों के मालिकाना हक की जांच होनी चाहिए।

गली में नहीं जा सकता ऑटो रिक्शा
सराय रहमान की टायर वाली गली इतनी सकरी है कि उसमें ऑटो रिक्शा तक नहीं जा सकता। ये पतली गली जीटी रोड से शुरू होती है और रसलगंज, शिवपुरी आदि मोहल्लों तक पहुंच जाती है।

मंदिर का पता सराय रहमान घियारापुरी
सराय रहमान में मिले शिव मंदिर पर लगे शिलापट पर मंदिर का पता सराय रहमान घियारापुरी लिखा है। स्थानीय लोग बताते हैं कि पहले यहां हिंदू आबादी थी, जो घियारा समाज के लोग थे। ये लोग घुमंतु जाति के बताए जाते हैं। ये लोग ही मंदिर में पूजा पाठ करते थे। मंदिर के पास रहने वाले फतेह मोहम्मद ने बताया कि करीब छह माह पहले तक यहां एक हिंदू परिवार था, लेकिन अब यहां कोई हिंदू नहीं है।

मंगलवार और शनिवार को होगी महाआरती 

भाजयुमो महानगर मंत्री हर्षद हिंदू ने बताया कि मंदिर में गंगा जल से शुद्धिकरण किया गया है। शीघ्र ही मंदिर का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को मंदिर पर महाआरती की जाएगी। मौके पर विशाल देशभक्त, देव सोनी, करन चौधरी आदि मौजूद रहे। करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सराय रहमान में मिले मंदिर के मामले में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया है, जिसमें मंदिर की जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की गई है।


कब्जा मुक्त कराए प्रशासन: शकुंतला
पूर्व महापौर शकुंतला भारती ने बताया कि सराय रहमान में मिले मंदिर की जानकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पोर्टल पर दी है। साथ ही मंदिर पर कब्जा करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि मंदिर के पीछे मंदिर की ही खाली जमीन है, जिस पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। प्रशासन को यहां बने मकानों की पैमाइश करानी चाहिए। साथ ही मंदिर की जमीन को कब्जा मुक्त कराना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed