{"_id":"578d32064f1c1ba276c4b4f6","slug":"50-per-cent-of-women-are-in-school-management-committee","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय प्रबंध समिति में होंगी 50 फीसदी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय प्रबंध समिति में होंगी 50 फीसदी महिलाएं
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
विद्यालय प्रबंध समिति में होंगी 50 फीसदी महिलाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद के गैर अनुदानित विद्यालयों को छोड़कर सभी प्रत्येक विद्यालय में विद्यालय प्रबन्ध समिति के गठन के आदेश दे दिए गए हैं। समिति में 50 फीसदी महिलाएं होंगी।
मुख्य विकास अधिकारी धीरेन्द्र सिंह सचान ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शिक्षा परियोजना समिति की बैठक की अध्यक्षता की। सीडीओ ने कहा कि प्रत्येक दो साल में पुनर्गठित होने वाली इस समिति में कुल 15 सदस्य होंगे। इनमें से 11 सदस्य विद्यार्थियों के माता-पिता अथवा संरक्षक होंगे।
शेष 04 सदस्यों में एक सदस्य का चयन स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचित सदस्यों में से करेगा। दूसरे सदस्य के रूप में सहायक नर्स एवं मिड वाइफ होगी। इसका चयन प्रधानाध्यापक द्वारा किया जाएगा। तीसरे सदस्य के रूप में लेखपाल को नामित किया जायेगा। चौथा सदस्य विद्यालय का प्रधानाध्यापक अथवा प्रधानाध्यापक की अनुपस्थिति में वरिष्ठतम अध्यापक होगा।
विज्ञापन
प्रबंध समिति के संरक्षक सदस्यों में अनुसूचित जाति , अनुसूचित जनजाति , अन्य पिछड़ा वर्ग तथा कमजोर वर्ग के बालकों के माता-पिता को लिया जायेगा। इनका चयन खुली बैठक में आम सहमति होगा। खुली बैठक प्रधानाध्यापक द्वारा आहूत की जायेगी। यह सुनिश्चित किया जायेगा कि प्रत्येक संरक्षक सदस्यों में प्रत्येक कक्षा के एक बच्चे का अभिभावक अवश्य हो। सीडीओ ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए कि वह प्रबन्ध समिति का शीघ्र गठन कराना और प्रत्येक माह में एक बार बैठक सुनिश्चित करें। बैठक में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी शीश कुमार , बीएसए, जिला कार्यक्रम अधिकारी एमजेड खान , जिला पंचायत राज अधिकारी सहित सभी ब्लाकों के खंड विकास अधिकारी उपस्थित थे।
यह हैं विद्यालय प्रबन्ध समिति के कार्य
जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा ने प्रबन्ध समिति के कार्याें के बारे में जानकारी दी। समिति बालक के अधिकार सुरक्षित करेगी। स्थानीय प्राधिकारी एवं राज्य सरकार की योजनाओं से अपने आसपास की आबादी को अवगत करायेंगे। विद्यालय का कोई अध्यापक नियमित व समय से विद्यालय में उपस्थित हो रहा या नहीं हो रहा, कोई अध्यापक निजी ट्यूशन या निजी अध्यापन में लिप्त तो नहीं है यह भी जानकारी देगी। समिति यह भी सुनिश्चित करेगी कि अध्यापकों से जनगणना , आपदा राहत कार्य , निर्वाचन एवं शैक्षणिक कार्य के अतिरिक्त कोई अन्य कार्य नहीं लिया जाए।
समिति ग्राम सभा के 06 वर्ष से अधिक के सभी बालकों का अनिवार्य रूप से नामांकन निशक्त बालकों का चिन्हांकन कर उनको सुविधायें उपलब्ध करायेगी। विद्यालय के खातों का संचालन प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य/सचिव द्वारा किया जायेगा। डीआईओएस ने बताया कि समिति विद्यालय विकास योजना तैयार करेगी। इसके आधार पर कक्षा 1 से 5 तथा कक्षा 6 से 8 तक के अतिरिक्त अध्यापक या प्रधानाध्यापक की अवश्यकता ज्ञात होगी। समिति द्वारा नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों की आवश्यकता, बच्चों को आयुसंगत कक्षा में प्रवेश , बच्चों को विशेष प्रशिक्षण आदि के सम्बन्ध में वित्तीय आवश्यकताओं का आकलन किया जायेगा।
खुली बैठकों का कार्यक्रम
19 जुलाई को अकराबाद , अतरौली , बिजौली , चण्डौस , धनीपुर , गंगीरी , गौण्डा में 20 जुलाई को इगलास , जवां , खैर , लोधा व टप्पल विकास खण्डों में खुली बैठक होगी। खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबन्ध समिति के गठन को खुली बैठक होंगी। नगर क्षेत्र अलीगढ़ एवं नगर क्षेत्र अतरौली में 20 जुलाई को जिलाधिकारी द्वारा नामित सदस्य द्वारा प्रबंध समिति का गठन खुली बैठक में किया जाएगा।