फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   5 thousand national servants will gather in Matrushakti Sammelan

Aligarh News: मातृशक्ति सम्मेलन में एकत्रित होंगी 5 हजार राष्ट्र सेविकाएं

Fri, 24 Feb 2023 02:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Feb 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
5 thousand national servants will gather in Matrushakti Sammelan
रामघाट रोड स्थित एक होटल में राष्ट्रीय सेविका समिति व प्रचार विभाग द्वारा पत्रकार वार्ता को संब - फोटो : संवाद
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की राष्ट्र सेविका समिति द्वारा शहर में पहली बार 26 फरवरी को मातृशक्ति सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। यह सम्मेलन रामघाट रोड स्थित अहिल्याबाई होल्कर स्पोट्र्स स्टेडियम में होगा और जिसमें 5 हजार तक संख्या एकत्रित किए जाने की तैयारी है। इसमें मुख्य अतिथि और वक्ता महामंडलेश्वर शिवानी दुर्गा तांत्रिक होंगी।
विज्ञापन


यह जानकारी राष्ट्र सेवा समिति की पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि नारी अबला नहीं है, नारी दुर्गा है, नारी शक्ति है। समाज निर्माण और राष्ट्र निर्माण में नारी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसी भूमिका को समझने की आवश्यकता है और नारी शक्ति को राष्ट्र निर्माण में और मजबूती प्रदान करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

इस दौरान राष्ट्र सेविका समिति की विभाग कार्यवाहिका डॉक्टर निशा शर्मा, कार्यक्रम संयोजिका डॉ प्रतिभा सारस्वत , सह संयोजिका पूर्व महापौर शकुंतला भारती , पल्लवी नवमान, गीता मित्तल, महानगर संघचालक अजय सर्राफ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed