फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   48-hour ultimatum to recover missing teenager from Lodha

लोधा से लापता किशोरी की बरामदगी को 48 घंटे का अल्टीमेटम

Tue, 20 Oct 2020 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
48-hour ultimatum to recover missing teenager from Lodha
लोधा क्षेत्र के नेहरा गांव से 25 दिन पूर्व गायब किशोरी का सुराग नहीं लगा है। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश पनपने लगा है। सोमवार को काफी संख्या में एकत्रित होकर ग्रामीण पहले लोधा थाने और फिर एसएसपी दफ्तर पर पहुंचे। जहां फर्श डालकर बैठ गए। उन्होंने अल्टीमेटम दिया है कि यदि 48 घंटे में बच्ची बरामद न हुई तो वे भूख हड़ताल को मजबूर होंगे। इस दौरान एसपी सिटी ने ग्रामीणों को पूरा भरोसा दिलाया। तब ग्रामीण वहां से गए। इधर, शाम को गांव में पीएसी के साथ पुलिस ने फ्लैग मार्च किया है।
विज्ञापन

गांव नेहरा से किशोरी गायब होने के मामले में 10 दिन पहले राष्ट्रीय परशुराम सेना ने थाने का घेराव किया था। अब सोमवार को परिवार व ग्रामीण एकत्रित होकर पहले थाने गए और नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों से नोकझोंक तक हुई। बाद में राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के आशू पंडित ने 48 घंटे में भूख हड़ताल का एलान किया। इस दौरान ग्रामीणों से हाथरस सांसद राजवीर दिलेर ने फोन पर बात की, तब जाकर वे शांत हुए। इसके बाद ग्रामीण एसएसपी दफ्तर पहुंचे और फर्श डालकर बैठ गए। यहां एसपी सिटी अभिषेक ने आश्वासन दिया। तब ग्रामीण वहां से गए। साथ ही एएसपी गभाना विकास कुमार के नेतृत्व में सर्विलांस टीम लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed