{"_id":"69e1d5233c37a1c2340f1e33","slug":"47-vehicles-seized-in-aligarh-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा, हेलमेट-तीन सवारी पर सबसे ज्यादा कार्रवाई, 47 वाहन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा, हेलमेट-तीन सवारी पर सबसे ज्यादा कार्रवाई, 47 वाहन सीज
Fri, 17 Apr 2026 12:07 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:07 PM IST
सार
अलीगढ़ में बिना हेलमेट के 27, तीन सवारी के 18, नो पार्किंग के 08 और अन्य उल्लंघनों में 25 चालान किए गए हैं। बिना हेलमेट व तीन सवारी मामलों में 47 वाहनों को सीज कर दिया।
विज्ञापन
सीज किए गए वाहन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने 16 अप्रैल देर रात अभियान चलाया। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई में कुल 47 वाहनों को सीज किया गया। अभियान के दौरान बन्नादेवी क्षेत्र में 20, कोतवाली नगर में 11 व सिविल लाइन क्षेत्र में 16 वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
सिविल लाइन के शमशाद मार्केट में विशेष रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके साथ ही नियम तोड़ने वालों के खिलाफ 78 चालान किए गए। इनमें बिना हेलमेट के 27, तीन सवारी के 18, नो पार्किंग के 08 और अन्य उल्लंघनों में 25 चालान शामिल हैं। एसपी सिटी आदित्य बंसल ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन