फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   4297 Gram Panchayat member posts vacant, election will begin again

4297 ग्राम पंचायत सदस्य पद खाली, फिर से बजेगा चुनावी बिगुल

Thu, 06 May 2021 01:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
4297 Gram Panchayat member posts vacant, election will begin again
राहुल दक्ष, अलीगढ़।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कोरोना काल के बीच खत्म हो चुका है। मगर, ग्राम पंचायत सदस्य के 4297 पद खाली रह गए। इसके चलते आगामी छह माह के भीतर चुनावी बिगुल बजेगा। अधिकारियों में इस बात को लेकर चिंता है कि वह एक बार फिर से इन पदों के लिए चुनावी प्रक्रिया को शुरू करें या फिर कोरोना से बिगड़ते हालातों को संभालें। बहरहाल, इसको लेकर अभी असमंजस जारी है। नियमानुसार निर्वाचन कार्यालय को छह माह के भीतर इन पदों पर चुनाव करना होगा।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत प्रधानी, बीडीसी, जिला पंचायत और ग्राम पंचायत सदस्य/वार्ड सदस्य पद के लिए चुनाव हुए। इस चुनाव में प्रधानी और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मारामारी रही। मगर, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए पदों के सापेक्ष भी निर्वाचन कार्यालय में आवेदन नहीं आए। कुल 10973 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए करीब साढ़े आठ हजार आवेदन कार्यालय को प्राप्त हुए, उनमें से 4274 ग्राम पंचायत सदस्य प्रत्याशी मतदान से पूर्व ही निर्विरोध निर्वाचित हो गए।
विज्ञापन

सैकड़ों के पर्चे गलतियों की वजह से रद्द हो गए। सिर्फ 4185 उम्मीदवार ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मैदान में बाकी रह गए। 29 अप्रैल को हुए मतदान में जनता ने 2402 उम्मीदवारों को चुना। इस प्रकार निर्विरोध और चुनकर आने वाले कुल 6676 उम्मीदवार पदासीन हो गए। मगर, अभी भी 4297 पद खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके लिए छह माह में ही चुनाव कराना पड़ेगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग को इस संबंध में पत्र भेजा जाएगा। वहां से मंजूरी मिलते ही चुनाव कराया जाएगा। नियमानुसार छह माह के भीतर यह चुनाव कराया जाएगा।

बजट न होने के चलते नहीं है रुचि
ग्राम पंचायत सदस्य पद लिए पदों के सापेक्ष भी नामांकन न आना पहली बार नहीं हैं। यह पूर्व के चुनावों में भी होता रहा है। दरअसल, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए बजट जारी नहीं होता है। वह सिर्फ अपने प्रधान को विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव भेज सकता है। प्रधान अपने बजट से विकास कराता है। हालांकि जब प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आता है तो इन्हीं ग्राम पंचायत सदस्यों के मतों के आधार पर उसका निस्तारण होता है।
ब्लाक कुल पद निर्विरोध/चुने गए खाली पद
धनीपुर 899 430 469
लोधा 1016 468 548
अकराबाद 817 473 344
जवां 1002 669 333
अतरौली 1090 746 344
बिजौली 864 713 151
गंगीरी 1072 790 282
चंडौस 795 384 411
इगलास 835 375 460
गोंडा 827 485 342
खैर 905 572 333
टप्पल 851 571 280
योग 10973 6676 4297
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed