{"_id":"5cae5305bdec224e4c2043bc","slug":"41554928389-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटोमोबाइल शोरूम की लिफ्ट गिरी, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटोमोबाइल शोरूम की लिफ्ट गिरी, छह घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
सेंटर प्वाइंट इलाके के एक ऑटोमोबाइल शोरूम में गुरुवार देर शाम को लिफ्ट गिरने की घटना हो गई। लिफ्ट में सवार छह लोग घायल हो गए। इस दौरान शोरूम में मौजूद ग्राहकों और कर्मचारियों ने घायलों को लिफ्ट से निकालकर लेखराज नगर इलाके के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां देर रात तक घायलों की हालत में सुधार हुआ। घटना के पीछे लिफ्ट के ओवरलोड होने की वजह सामने आई है।
वाकया करीब रात 8:30 बजे का है। सेंटर प्वाइंट इलाके ऑटोमोबाइल शोरूम के कर्मचारी बाहर खड़ी गाड़ियों को अंदर कर रहे थे। गाड़ियों को शोरूम की दूसरी मंजिल पर ले जाने के लिए लिफ्ट की सुविधा है। वहीं, लिफ्ट की क्षमता अधिक न होने के कारण लोगों के लिए सीढ़ियों का रास्ता सुझाया गया है। मगर, ग्राहक और शोरूम के कर्मचारी इसे अनदेखा कर लिफ्ट में सवार हो गए। साथ ही एक स्कूटर भी लिफ्ट में खड़ा कर लिया। इससे लिफ्ट में अधिक वजन हो गया। वजन के कारण लिफ्ट दूसरी मंजिल से नीचे आ गिरी।
हादसे में नितिन, अनुराग, अमित, अनिल, सीएस गुप्ता व एक अन्य घायल है। सभी घायलों का लेखराज नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा है। हालांकि किसी के गंभीर चोट नहीं आई है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। एक के हाथ में फ्रैक्चर होना बताया गया है।